जीएसटी कमिश्नर ने पिता की मौत पर लिखी गजल, 10 लाख ने सुनीं
फिल्मों के मशहूर गीतकारों के गीतों को इंटरनेट मीडिया पर 10 लाख व्यू मिलना बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। अब यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ में सेंट्रल जीएसटी कमिश्नर अजय पांडे के नाम के साथ भी दर्ज हो गई है। पिता की मौत पर उनके लिखे गजल को फेसबुक पर 10 लाख लोगों ने देखा है।
अजय को कविताएं लिखने का शौक है। वे अब तक 100 से ज्यादा कविताएं लिख चुके हैं। उन्होंने अपने गीत के बारे में फेसबुक पर पोस्ट किया है- आज आपसे एक बेहद अच्छी खबर साझा कर रहा हूं। मेरी गजल, जो मैंने पापा के अचानक देहांत के बाद लिखी थी, उसे नवांकुर म्यूजिक के अनूप श्रीवास्तव ने दिल की गहरियों से ऐसा गाया कि फेसबुक पर दस लाख या एक मिलियन व्यूज से भी ज्यादा हो गए हैं। यह सिलसिला बढ़ता जा रहा है। उम्मीद है कि इसका ग्राफ और बढ़ सकता है।
नवकार म्यूजिक ने इस गजल को 28 दिसंबर 2020 को फेसबुक पर पोस्ट किया था। अनूप ने इस गजल को मां की दूसरी पुण्यतिथि पर पोस्ट कर लिखा है- काश दुनिया की भी फितरत हो मेरी मां जैसी, जब मैं बिन बात के रूठूं तो मनाने आए। इस वीडियो पर एक हजार से ज्यादा कमेंट आए और 3,200 लोगों ने शेयर किया। इंटरनेट पर इनकी गजलों को खूब पसंद किया जा रहा है। साहित्य प्रेमी इनकी गजलों से काफी प्रभावित हो रहे हैं। अजय ने बताया कि फेसबुक पर किसी गजल को दस लाख लोगों के सुनने का संभवत: यह पहला वीडियो है।