ब्रेकिंग
विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ किया

घर में घुसकर किशोरी के साथ छेड़छाड़, शोर मचाने पर आरोपित भागा

ग्वालियर। माधवगंज क्षेत्र में एक युवक ने किशोरी के घर में घुसकर छेड़छाड़ कर दी। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपित किशोरी को धक्का देकर भाग गया। छेड़छाड़ की घटना रविवार रात की है। माधवगंज थाना पुलिस ने किशोरी की रिपोर्ट पर आरोपित सेठी उर्फ दीपक कुशवाह के खिलाफ छे़ड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।

माधवगंज में निवासी किशोरी के घर में गलत इरादे से सेठी उर्फ दीपक कुशवाह गया। आरोपित किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी के शोर मचाने आरोपित घर से निकलकर भाग गया। किशोरी रात में माधवगंज थाने पहुंची। पुलिस ने रात साढ़े बारह बजे किशोरी की रिपोर्ट पर आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपित की तलाश में रात में पुलिस पार्टी भेजी गई थी, लेकिन वह फरार हो गया। आरोपित की तलाश की जा रही है।

किशोरी गायब- शताब्दीपुरम से 16 साल की किशोरी रक्षाबंधन वाले दिन बाजार जाने की कहकर घर से निकली थी। उसके बाद घर वापस नहीं लौट है। घरवालों ने किशोरी को अपने स्तर पर तलाश करने का प्रयास किया। उसका कुछ पता नहीं चलने पर पिता ने किशोरी के गायब होने की सूचना महाराजपुरा थाना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ किशोरी को बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले जाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि किशोरी की तलाश की जा रही है।

दुष्कर्म का आरोपित बाबा अब भी पकड़ मेंं नहीं आया- पौती के साथ दुष्कर्म करने के मामले में नामजद बाबा प्रकरण दर्ज होने के चौथे दिन भी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। महाराजपुरा थाना प्रभारी पीके यादव ने बताया कि आरोपित बाबा को पकड़ने के लिए सोमवार को भी पुलिस पार्टी भेजी गई है। दुष्कर्म के इस प्रकरण में पीड़िता के पिता को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पीड़िता ने बाबा व पिता पर दुष्कर्म करने का प्रकरण दर्ज कराया है। पीड़िता अभी वन स्टाप केंद्र में हैं।