ब्रेकिंग
भाटापारा में स्वीकृत 100 बिस्तर के अस्पताल को कांग्रेस सरकार ने रोक दिया,,, केंद्र सरकार शिवरतन शर्मा की मांग पर यहां 50 बिस्तर का अस्पताल स्वीकृत किय... भाटापारा विधानसभा भाजपा प्रत्याशी के पास है विकास कार्यों की लंबी सूची तो कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश सरकार के कार्यों के दम पर लड़ेगी चुनाव शिवरतन ने आज तक जो जो वादा किया सभी को पूरा किया भाजपा सरकार आते ही भाटापारा बनेगा स्वतंत्र जिला- शिवरतन शर्मा ED का गिरफ्तार एजेंट के हवाले से दावा:महादेव सट्‌टेबाजी ऐप के प्रमोटर्स ने CM बघेल को दिए 508 करोड़ रुपए बीजेपी ने 4 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी की छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के 7 प्रत्याशियों की सूची जारी, अब सभी 90 सीटों पर कांग्रेस के नाम घोषित 22 विधायकों का टिकट कटा, कसडोल से शकुंतला साहू की भी ट... भाटापारा विधानसभा में शिवरतन शर्मा से सीधा मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी इंद्र साव का होगा, सुनील, सतीश, सुशील, चेतराम को पछाड़ कर इंद्र ने अपने नाम की टि... छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की 53 नामों वाली दूसरी सूची जारी हुई, 10 विधायकों का टिकट कटा, भाटापारा से इंद्र साव, बलोदा बाजार से शैलेश नितिन त्रिवेदी को मि... छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की 30 नामो वाली सूची जारी, 8 विधायकों का टिकट कटा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही भाजपा ने की 64 नाम की घोषणा, भाजपा की वायरल हुई सूची सच साबित हुई

भाजपा संगठन के प्रमुख मोर्चों में मध्य प्रदेश का दमदार प्रतिनिधित्व

भोपाल। भाजपा संगठन में राष्ट्रीय स्तर पर मध्य प्रदेश का महत्व बढ़ा है। पार्टी के कई प्रमुख मोर्चों में प्रदेश के नेताओं के पास जिम्मेदारी है। इससे साबित होता है कि पार्टी की संगठनात्मक रीति-नीतियों में प्रदेश की भूमिका काफी महत्वपूर्ण हो गई है। संगठन में प्रदेश की महत्वपूर्ण भूमिका के पीछे बड़ी वजह प्रदेश में भाजपा का मजबूत जनाधार होना है। हाल ही में भारतीय जनता युवा मोर्चा की कार्यकारिणी में भी प्रदेश को प्रतिनिधित्व मिला है। भक्ति शर्मा और आलोक दंगस को सदस्य नियुक्त किया गया है।

पार्टी संगठन में प्रदेश के प्रतिनिधित्व की स्थिति अभी यह है कि अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष लालसिंह आर्य हैं। पिछड़ा वर्ग मोर्चा में उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी कृष्णा गौर के पास है। किसान मोर्चा में बंशीलाल गुर्जर पदाधिकारी हैं।

अनुसूचित जनजाति मोर्चा में गजेंद्र पटेल राष्ट्रीय महामंत्री हैं तो महिला मोर्चा में सुखप्रीत कौर के पास यह जिम्मेदारी है। इनकी अतिरिक्त संगठन के राष्ट्रीय दायित्व में प्रदेश से कैलाश विजयवर्गीय राष्ट्रीय महामंत्री हैं तो सह कोषाध्यक्ष का दायित्व सुधीर गुप्ता के पास है।

जयभान सिंह पवैया महाराष्ट्र के सह प्रभारी हैं। भाजपा नेताओं का मानना है कि संगठन में प्रदेश के नेताओं की मजबूत स्थिति से फायदा मिलता है। प्रदेश सरकार की जनहितैषी योजनाओं के लिए केंद्र सरकार के समक्ष अपनी बात रखने में आसानी हो जाती है।