ब्रेकिंग
भाटापारा नगर ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया, अभिषेक उपाध्याय को सर्व सम्मती से अध्यक्ष मनोनीत किया गया ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल

देश में कोरोना के खिलाफ लड़ाई में गूगल भी साथ, कोविड-19 रोधी वैक्‍सीन की उपलब्‍धता के बारे में देगा जानकारी

नई दिल्‍ली। देश में कोरोना के खिलाफ जारी लड़ाई में अब गूगल भी प्रत्‍यक्ष तौर पर शामिल हो गया है। गूगल ने बुधवार को कहा कि देश में 13 हजार से अधिक लोकेशन के लिए इस हफ्ते से गूगल सर्च, गूगल मैप्स और गूगल असिस्टेंट की मदद से कोरोना वैक्सीन की उपलब्धता और अपना स्लॉट बुक करने की ज्यादा जानकारी हासिल कर सकेंगे। समाचार एजेंसी पीटीआइ की रिपोर्ट के मुताबिक यह जानकारी CoWIN एप्लिकेशन से रीयल टाइम डेटा द्वारा संचालित होगी और इसमें हर केंद्र पर अपॉइंटमेंट स्लाट की उपलब्धता, टीके और खुराक की पेशकश (खुराक 1 या खुराक 2), मूल्य निर्धारण (भुगतान या मुफ्त) और CoWIN वेबसाइट से लिंक जैसे विवरण शामिल होंगे।

गूगल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि जब यूजर अपने आस-पास या किसी विशिष्ट क्षेत्र में Google खोज, मैप और Google असिस्टेंट में वैक्सीन केंद्रों की खोज करेंगे तो यह जानकारी अपने आप दिखाई देगी। यूजर अंग्रेजी के अलावा हिंदी, बंगाली, तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़, गुजराती और मराठी समेत आठ भारतीय भाषाओं में खोज कर सकते हैं। गूगल ने कहा है कि वह भारत के सभी टीकाकरण केंद्रों की जानकारी देने के लिए CoWIN टीम के साथ मिलकर काम करना जारी रखेगा। गूगल ने इस साल मार्च में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के साथ साझेदारी के तहत COVID-19 टीकाकरण केंद्रों की जानकारी दिखाना शुरू किया था।

गूगल सर्च की निदेशक हेमा बुदराजू ने कहा- लोग अपने जीवन की सुरक्षा के लिए महामारी से संबंधित जानकारी हासिल कर रहे हैं। इसलिए हम अपने प्लेटफार्मों पर आधिकारिक और समय पर जानकारी साझा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक देश में मंगलवार को एक दिन में सबसे ज्‍यादा 1.33 करोड़ COVID-19 रोधी वैक्सीन खुराक लगाई गईं। इसके साथ ही देश में टीकाकरण का आंकड़ा 65.41 करोड़ से अधिक हो गया है। यह 16 जनवरी से शुरू टीकाकरण अभियान के बाद अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है। इसके साथ ही अगस्त महीने में देशभर में कोरोना रोधी वैक्‍सीन की कुल 18.18 डोज लगाई गई हैं। यदि पिछले आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो जुलाई महीने में देश में कोविड वैक्सीन की 13.45 करोड़ खुराकें दी गई थीं।