ब्रेकिंग
विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ किया

छत्तीसगढ़ के शिव मंदिरों में पूजन-जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे भक्त

रायपुर। महाशिवरात्रि पर आस्‍थावानों की कतार लगी हुई है। सुबह से ही मंदिरों में बाबा का दर्शन करने का सिलसिला शुरू है। राजधानी के प्रसिद्ध हाटकेश्वर महादेव और बूढ़ेश्वर मंदिर समेत अनेक शिव मंदिरों में सुबह भोलेनाथ का अभिषेक, पूजन, आरती के बाद भक्तों के लिए मंदिर का पट खोल दिया गया। शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की लाइन लगी है। बूढ़ेश्वर मंदिर में दोपहर तक जलाभिषेक किया जाएगा। इसके बाद श्रृंगार करने के लिए गर्भ गृह बंद कर दिया जाएगा। शाम से रात 11 बजे तक श्रृंगार दर्शन होगा। रात्रि में निशीथ काल में विविध औषधियों से रुद्राभिषेक किया जाएगा। अलग अलग प्रहर में अभिषेक का सिलसिला शुक्रवार सुबह से पांच बजे तक लगातार चलेगा।

दूसरी ओर धमतरी में महाशिवरात्रि के अवसर पर रुद्रेश्वर मंदिर में भगवान शिव के दर्शन करने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। रुद्री स्थित रुद्रेश्वर धाम में भगवान शिव के दर्शन करने अल सुबह चार बजे से मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी। वहीं महानदी में डुबकी लगाकर भगवान से कई कामना की।

जल चढ़ाने और पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। पूजा अर्चना के बाद मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया जा रहा है। धमतरी शहर के शिव मंदिरों में भी पूजा अर्चना करने श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। महाआरती के साथ कई कार्यक्रम शुरू हो गया है।