थाना प्रभारी महेश ध्रुव तथा यातायात प्रभारी प्रमोद सिंह पर लगा अवैध वसूली ,दुर्व्यवहार का आरोप कारवाही की मांग को लेकर विधायक एवं भाजपा समर्थक उतरे सड़क पर
बलौदा बाजार। कोतवाली थाना प्रभारी महेश ध्रुव एवं यातायात प्रभारी प्रमोद सिंह के खिलाफ अवैध वसूली एवं जनप्रतिनिधियों व आम नागरिकों के साथ किए जा रहे दुर्व्यवहार के खिलाफ में भारतीय जनता पार्टी तथा विधायक प्रमोद शर्मा समर्थकों के द्वारा विशाल धरना प्रदर्शन किया गया। बलौदा बाजार विधायक प्रमोद शर्मा के द्वारा थाना प्रभारी महेश ध्रुव के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुवे उन्हें निलंबित करने की मांग की गई। वहीं भाजपा द्वारा प्रमोद सिंह पर अवैध वसूली का आरोप लगाकर कार्रवाई करने की मांग की गई। दोनों अधिकारी अपनी कार्यप्रणाली के नाम से हमेशा से चर्चा में रहे हैं। भाटापारा शहर थाना प्रभारी के रूप में महेश ध्रुव पर क्रिकेट सटोरियों से अवैध वसूली का आरोप भी लगता रहा है, विपक्ष सत्ता पक्ष के अनुसार काम करने का आरोप भी लगाता रहा था। वहीं थाना प्रभारी के रूप में प्रमोद सिंह भी अपने दुर्व्यवहार के नाम से भाटापारा में पहले ही चर्चा में रह चुके हैं। अब जिले बलोदा बाजार मुख्यालय में भी इनकी यही स्थिति के कारण भाजपा व विधायक द्वारा उन पर कार्रवाई की मांग की जा रही है। विदित हो की जिले के दो निरीक्षक (TI) महेश धुव और विजय चौधरी का 6 महीने पहले दुर्ग स्थानांतरण हो चुका है, लेकिन किस कारण वे नहीं जा रहे,यह संदेह को जन्म दे रहा है।