सौतेले बेटे ने मां के साथ किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
रायपुर। Misdeed: राजधानी रायपुर में समाज को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। सौतेले बेटे ने अपनी मां के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। मामला देवेंद्रनगर इलाके का है, जहां आरोपित युवक चित्रसेन ने घर में घुसकर जबरदस्ती अपनी मां के साथ शारिरिक संबंध बनाया।
यह वारदात सौतेले बेटे चित्रसेन ने 12-13 मार्च की दरम्यानी रात को घर में घुसकर अंजाम दिया। 45 वर्षीय पीड़िता का सखी सेंटर में काउंसलिंग हुआ। जहां से सखी सेंटर प्रबंधक द्वारा पीड़िता को पुलिस के पास लाकर पूरी घटना की जानकारी दी गई। इसके बाद पीड़िता की शिकायत पर आरोपित सौतेले बेटे के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज कर आरोपित युवक को हिरासत में ले लिया गया है।