ब्रेकिंग
भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ किया थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा भाटापारा क्षेत्र निवासरत एक बडे मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया गया पर्दाफाश मोटरसाइकिल चोर गिरोह के एक अपचारी बालक स... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:-विकास उपाध्याय क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को जिताया है,उसी प्रका... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:_विकास उपाध्याय। क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को भारी मतों से जिता... रायपुर के कांग्रेस भवन में भाटापारा विधायक इन्द्र साव का जन्मदिवस मनाया गया लोकसभा चुनाव से पहले बढ़ी कांग्रेस की मुश्किलें, महादेव एप में छत्‍तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल के खिलाफ FIR दर्ज सतगुरू कबीर संत समागम समारोह दामाखेड़ा पहुंच कर विधायक इन्द्र साव ने लिया आशीर्वाद विधायक इन्द्र साव ने विधायक मद से लाखों के सी.सी. रोड निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन भाटापारा में बड़ी कार्यवाही 16 बदमाशों को गिरफ़्तार किया गया है, जिसमें से 04 स्थायी वारंटी, 03 गिरफ़्तारी वारंट के साथ अवैध रूप से शराब बिक्री करने व... अवैध शराब बिक्री को लेकर विधायक ने किया नेशनल हाईवे में चक्काजाम अधिकारीयो के आश्वासन पर चक्का जाम स्थगित करीबन 1 घंटा नेशनल हाईवे रहा बाधित।

महानदी के जल को लेकर छत्तीसगढ़-ओडिशा के बीच 38 वर्षों से चल रहा विवाद

रायपुर: छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच महानदी के जल को लेकर 38 वर्ष से विवाद चल रहा है। 1983 में शुरू हुआ यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है। कोर्ट के निर्देश पर महानदी जल विवाद प्राधिकरण (एमडब्ल्यूडीटी) का गठन किया गया है। प्राधिकरण की अब तक 18 बैठकें व सुनवाई हो चुकी है, लेकिन विवाद का हल नहीं निकल पाया है। इस बीच केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के माध्यम से इसके समाधान की कोशिश की जा रही है।

इसी बीच केन- बेतवा को लेकर उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बीच चल रहे विवाद के खत्म होने से यहां भी उम्मीद बंधी है। हालांकि यह मामला महानदी जल विवाद से अलग है। जल संसाधन विभाग के अफसरों के अनुसार उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बीच लिंक परियोजना के जल बंटवारे को लेकर विवाद था, लेकिन यहां नदी बेसिन पर अधिकार और निर्माण से लेकर जल बंटवारे तक का विवाद है।

हीराकुंड के पानी की कमी को लेकर शुरू हुआ विवाद

छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे ओडिशा के संबलपुर में केंद्र सरकार ने हीरकुंड बांध का निर्माण कराया है। बांध को ओडिशा को सौंप दिया गया। इसके बाद से हीरकुंड बांध में जब भी पानी की कमी होती है, ओडिशा हल्ला मचाना शुरू कर देता है। विशेष रूप से गर्मी के दिनों में बांध में जल की कमी का उल्लेख कर छत्तीसगढ़ से अधिक जल की मांग करता है।

वहीं, छत्तीसगढ़ का तर्क है कि हीराकुंड परियोजना की मूल आवधारणा और निर्धारित उपयोग का अतिक्रमण कर ओडिशा द्वारा औद्योगिक प्रयोजन व सिंचाई के लिए अधिक जल का उपयोग किया जा रहा है, जिसके लिए छत्तीसगढ़ उत्तरदायी नहीं है।

धमतरी के सिहावा में है महानदी का उद्गम

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिला स्थित सिहावा पर्वत से निकलकर महानदी करीब 885 किलो मीटर दूर बंगाल की खाड़ी तक जाती है। नदी का करीब 285 किलो मीटर का हिस्सा छत्तीसगढ़ में है। पैरी, सोंढुर, शिवनाथ, हसदेव, अरपा, जोंक व तेल इसकी सहायक नदियां हैं। इस नदी पर रुद्री बैराज व गंगरेल बांध छत्तीसगढ़ में और हीराकुंड बांध ओडिशा में है।

शीघ्र समाधान की उम्मीद

छत्तीसगढ़ के जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे का कहना है कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच महानदी जल विवाद उत्तर प्रदेश-मध्य प्रदेश के केन-बेतवा लिंक परियोजना विवाद से अलग है। चौबे ने महानदी जल विवाद के भी शीघ्र समाधान की उम्मीद जताई है। उन्होंने बताया कि इस मामले में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से आग्रह किया गया है। समस्या का समाधान होता है तो दोनों राज्यों के लिए अच्छा रहेगा।