ब्रेकिंग
भाटापारा नगर ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया, अभिषेक उपाध्याय को सर्व सम्मती से अध्यक्ष मनोनीत किया गया ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल

भारत के युवा शतरंज खिलाड़ियों को कोचिंग देंगे गेलफेंड और विश्वनाथन आनंद

चेन्नई में 28 जुलाई से होने वाले चेस ओलंपियाड के इस शिविर में ओपन और महिला वर्ग की चारों टीमें शिरकत करेंगी। मुख्य महिला टीम की सदस्य और पूर्व रैपिड विश्व चैंपियन कोनेरु हंपी का कहना है कि वह अमूमन शिविरों में शिरकत नहीं करती हैं, लेकिन यह आनंद और गेलफेंड जैसे दिग्गजों से सीखने का अच्छा मौका है। गेलफेंड छह बार के विश्व चैंपियनशिप कैंडिडेट भी हैं। उन्होंने विश्व चैंपियन खिताब के लिए एक बार आनंद को भी चुनौती दी थी, जिसमें उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा था।52 वर्षीय गेलफेंड ने 2009 में विश्व कप जीता था। इसके अलावा वह इस्राइल के लिए 11 चेस ओलंपियाड में भाग ले चुके हैं। 1990 से 2017 तक वह फिडे रैंकिंग में शीर्ष 30 खिलाडियों में शुमार रहे हैं। शतंरज महासंघ के अध्यक्ष संजय कपूर का कहना है कि वह भारतीय टीमों की तैयारियों के लिए सब कुछ सुनिश्चित करना चाहते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए गेलफेंड जैसे कोच और खिलाड़ी की सेवाएं ली जा रही हैं।