ब्रेकिंग
बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ किया थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा भाटापारा क्षेत्र निवासरत एक बडे मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया गया पर्दाफाश मोटरसाइकिल चोर गिरोह के एक अपचारी बालक स... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:-विकास उपाध्याय क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को जिताया है,उसी प्रका... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:_विकास उपाध्याय। क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को भारी मतों से जिता... रायपुर के कांग्रेस भवन में भाटापारा विधायक इन्द्र साव का जन्मदिवस मनाया गया लोकसभा चुनाव से पहले बढ़ी कांग्रेस की मुश्किलें, महादेव एप में छत्‍तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल के खिलाफ FIR दर्ज सतगुरू कबीर संत समागम समारोह दामाखेड़ा पहुंच कर विधायक इन्द्र साव ने लिया आशीर्वाद

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण वर्ग में दूसरे दिन शनिवार को विभिन्न वक्ताओं ने उदबोधन दिया।

सीहोर ।   भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण वर्ग में दूसरे दिन शनिवार को विभिन्न वक्ताओं ने उदबोधन दिया। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठक श्री वी. सतीश जी ने प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र का वैभव आम आदमी पर निर्भर करता है। हर हाथ को काम, हर खेत को पानी जैसे विचारों पर चलकर ही एक देश एक विचार बनता है। विश्व एक परिवार है और इसे आगे ले जाया जा सकता है।

 केन्द्रीय रेल राज्यमंत्री श्रीमती दर्शना जरदोश ने भारतीय जनता पार्टी की महिला सशक्तिकरण में योगदान का विषय रखा और विभिन्न प्रकार की महिला सशक्तिकरण योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि घरेलू महिलाओं को उद्योग से कैसे जोड़ा जा सकता है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की कविता यही समय है, सही समय है के साथ समापन किया। भारतीय महिला कानून की विशेषज्ञ श्रीमती मोनिका अरोरा ने भारतीय महिला कानून विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं कैसे न्याय पाने के लिए लडाई लड सकती है। यूजीसी की सदस्य श्रीमती सुषमा यादव ने राष्ट्रीय निर्माण में महिलाओं के योगदान की बात कहते हुए कहा कि राष्ट्रीय निर्माण में महिलाओं की अहम भूमिका है। हेलेस्टिक डेव्हलपमेंट ऑफ पर्सनलिटी के श्री रवि साठे ने संबोधित करते हुए महिलाओं को व्यक्तित्व विकास और संचार के महत्व की बाते बतायी। उन्होंने व्यक्तित्व विकास और कौशल विकास का मार्गदर्शन दिया। इसी प्रकार अन्य नेतागणों ने अलग अलग विषयों पर सत्र में मार्गदर्शन दिया।