ब्रेकिंग
कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ किया थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा भाटापारा क्षेत्र निवासरत एक बडे मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया गया पर्दाफाश मोटरसाइकिल चोर गिरोह के एक अपचारी बालक स... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:-विकास उपाध्याय क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को जिताया है,उसी प्रका... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:_विकास उपाध्याय। क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को भारी मतों से जिता... रायपुर के कांग्रेस भवन में भाटापारा विधायक इन्द्र साव का जन्मदिवस मनाया गया लोकसभा चुनाव से पहले बढ़ी कांग्रेस की मुश्किलें, महादेव एप में छत्‍तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल के खिलाफ FIR दर्ज

किसानों को सौगात: CM ने 2.23 लाख किसानों के खाते में डाले 1700 करोड़ रुपए, स्वामित्व योजना का भी किया शुभारंभ

रीवा। रीवा में मुख्यमंत्री किसान कल्याण याेजना के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के किसानों के खाते में 1700 करोड़ रूपए की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर की। इसमें प्रदेश के 27 जिलों के साथ ही रीवा जिले के 2.23 लाख किसान भी लाभान्वित हुए। मुख्यमंत्री ने कई घोषणाएं भी की। साथ ही विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया।

इसस दौरान सीएम शिवराज सिंह ने कहा, प्रधानमंत्री 8 हजार रूपए किसानों को सम्मान निधि दे रहे हैं। मैं चौथी बार मुख्यमंत्री बना हूं इसलिए मैं भी 4 हजार किसानों को दूंगा। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना। सीएम ने कहा, कांग्रेस सरकार में फसल बीमा के 2200 करोड़ रुपए जमा नहीं किये गए थे। इसलिए किसानों को लाभ नहीं मिल पाया। इस वजह से किसानों को कर्ज की गठरी ठोनी पड रही है। कांग्रेस ने किसानों को कर्जदार बनाया है। अब किसानों का कर्ज हम भरेगें। कमलनाथ रोते थे कि मामा ने खजाना खाली कर दिया है। काम के लिए पैसे नहीं हैं, लेकिन भाजपा की सरकार में पैसे की कोई कमी नहीं है।

स्वामित्व योजना की शुरुआत

शिवराज सिंह चौहान ने मंच से स्वामित्व योजना की शुरुआत की। सीएम ने कहा, यह अद्भुत योजना है। प्रधानमंत्री खुद भी इस योजना पर जोर दे रहे हैं। इस योजना के तहत सर्वे किया जाएगा और स्वामित्व का अधिकार दिया। पुश्तैनी मकान का अधिकार मिलेगा। साथ ही इससे बैंक से कर्ज लिया जा सकेगा।

मूंग दाल वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ

मुख्यमत्री ने प्राथमिक और माध्यमिक शालाओं के छात्रों को मूंग दाल वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसमें कक्षा1-5 तक के छात्रों को 10 किलो और 8 वीं तक के छात्रों को 15 किलो मूंग दाल दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मूंग दाल बच्चों के लिए पोषण आहार काम करेगी।

निकाय चुनाव को लेकर सीएम शिवराज ने कहा कि 5 दिनों बाद आदर्श आचार संहिता लग जाएगी। चुनाव की तैयारी हुई पूरी। सीएम ने किसान कल्याण योजना के कार्यक्रम में इशारों में कहा, पैसे दे रहे हैं ध्यान रखना।