ब्रेकिंग
विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री चौहान ने भोपाल के प्राध्यापकों के समूह के साथ किया पौध-रोपण

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में आज पीपल और नीम के पौधे लगाए। “जीतेंगे हम” समूह के डॉ. बी.एम.एस. भदौरिया, डॉ भावना, डॉ. विनीता चौधरी, डॉ. रेनू वर्मा, सेवा भारती के श्री राकेश ठाकुर और राजधानी के सक्रिय छाया चित्रकार श्री जावेद खान ने भी पौध-रोपण किया। श्री जावेद खान की धर्मपत्नी श्रीमती रूबीना खान तथा बेटियाँ अलीना और आयरा भी उपस्थित रहीं।

भोपाल के विभिन्न महाविद्यालयों में पदस्थ प्राध्यापकों का “जीतेंगे हम” है। इसमें 30 से अधिक प्राध्यापक जुडे हैं। समूह द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, पौध-रोपण सहित अन्य कार्य किए जा रहे हैं। ग्राम गोलखेड़ी में 150 से अधिक छायादार फलदान और औषधीय पौधों का रोपण समूह ने किया है। कोरोना काल में बड़ी संख्या में भोजन पैकेट सहित मास्क, दवाई अन्य सामग्री जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध कराई। समूह द्वारा मरीजों के लिए ऑक्सीजन की व्यवस्था भी की गई।

आज लगाए गए पौधों में पीपल एक छायादार वृक्ष है। यह पर्यावरण शुद्ध करता है। इसका धार्मिक और आयुर्वेदिक महत्व है। एंटीबायोटिक तत्वों से भरपूर नीम को सर्वोच्च औषधि के रूप में जाना जाता है।