ब्रेकिंग
विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ किया

रात दो बजे पहुंची एंबुलेंस, डाक्टरों की निगरानी में राहुल

बिलासपुर। बोरवेल में फंसे राहुल को मंगलवार रात 11:56 बजे सुरंग के रास्ते बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे एम्बुलेंस से तत्काल अपोलो अस्पताल के लिए रवाना कर दिया गया। ग्रीन कारीडोर में पुलिस के आला अधिकारियों के अलावा जवान तैनात थे। 112 किलोमीटर का सफर दो घंटे 10 मिनट में पूरा किया। रात दो बजे एम्बुलेंस अस्पताल पहुंची। यहां इमरजेंसी में पहले से तैनात दो डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। अभी राहुल को अस्पताल में ही भर्ती कराया गया है।

बोरवेल से निकालने के बाद राहुल को एम्बुलेंस से बिलासपुर के लिए रवाना किया गया। रात एक बजे के करीब एंबुलेंस बिलासपुर जिले की सीमा में दाखिल हुई। जिले की सीमा में आते ही डीएसपी संजय साहू की टीम ने एंबुलेंस की पायलेटिंग शुरू कर दी। इसकी सूचना मिलते ही अपोलो अस्पताल के रास्ते में तैनात पुलिस का अमला मुस्तैद हो गया। तीन पैट्रोलिंग वाहनों ने सड़कों से लोगों को हटाना शुरू कर दिया। जगह-जगह पर तैनात जवानों ने लोगों को सड़क से हटा दिया। भारी वाहनों को चौक-चौराहों पर रोककर सड़क खाली करा दी गई। मस्तूरी में थाना प्रभारी प्रकाश कांत और उनकी टीम ने मोर्चा संभाल रखा था।

पचपेड़ी चौक, दर्रीघाट में जवान तैनात रहे। यातायात एएसपी रोहित बघेल पूरे रास्ते की जानकारी पल-पल ले रहे थे। इधर एसपी पास्र्ल माथुर भी अपोलो अस्पताल में मौजूद थीं। वे अधिकारियों को लगातार दिशा निर्देश दे रही थीं। तोरवा में थाना प्रभारी फैजुल शाह अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। इसके बाद सरकंडा थाना प्रभारी हरीशचंद्र टांडेकर और उनकी टीम ने व्यवस्था संभाल रखी थी। जिले में ग्रीन कारीडोर बनाने के लिए सोमवार की शाम से ही एसपी पास्र्ल माथुर ने निर्देश जारी कर दिए थे। इसके बाद पूरे रास्ते में 80 जवानों की ड्यूटी लगा दी गई थी।

24 घंटे से अधिक समय तक की ड्यूटी

ग्रीन कारोडोर बनाने के निर्देश मिलते ही यातायात एएसपी रोहित बघेल और उनकी टीम तैयारी में जुट गई। सोमवार की शाम से ही डीएसपी संजय साहू और जवानों को मस्तूरी टोल प्लाजा के पास तैनात कर दिया गया। सोमवार की रात से डीएसपी संजय साहू और उनकी टीम तैनात थी। मंगलवार की देर रात वे एम्बुलेंस के आने तक वहां मौजूद रहे।

अपोलो अस्पातल की पार्किंग कराई गई खाली

डीएसपी संजय साहू ने बताया कि राहुल के साथ जांजगीर जिला प्रशासन के अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग की टीम भी आई। उनके वाहनों के लिए अपोलो अस्पताल की पार्किंग को पहले ही खाली करा लिया गया था। इसके अलावा सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटवा दिया गया था। सड़क में तीन टीम लगातार निगरानी करती रहीं। इसके लिए यातायात और पुलिस के 80 जवानों को सोमवार की रात से ही ड्यूटी पर लगा दिया गया था।

आइजी समेत जिला प्रशासन के अधिकारी रहे मौजूद

रात एक बजे आइजी रतनलाल डांगी, एसपी पास्र्ल माथुर, एएसपी उमेश कश्यप और सीएचएमओ डा. प्रमोद महाजन, अपोलो अस्पताल पहुंच गए। उनके साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम भी अस्पताल पहुंच गई। अधिकारियों ने पहले राहुल के उपचार के व्यवस्था की जानकारी ली। इसके बाद वे देर रात तक अस्पताल में मौजूद रहे।

एंबुलेंस पहुंचने से पहले जुट गई भीड़, अस्पताल का गेट करना पड़ा बंद

जांजगीर में राहुल के बोरवेल से बाहर निकलने की जानकारी मिलते ही शहर के लोग अपोलो अस्पताल पहुंचने लगे। इधर पुलिस प्रशासन भी अपोलो अस्पताल में तैनात था। लोगों की भीड़ को देखते हुए अपोलो इमरजेंसी गेट को पूरी तरह ब्लाक कर दिया गया। गेट में पुलिस का पहरा लगा दिया गया। आम लोगों का अस्पताल में प्रवेश रोक दिया गया। केवल मरीज और उनके स्वजन को अंदर आने दिया जा रहा था

इंटरनेट मीडिया में प्रार्थना, फिर शुभकामना

राहुल के गड्ढे में गिरने की जानकारी इंटरनेट मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंची। इसके साथ ही प्रार्थना का दौर शुरू हो गया। वाट्सएप स्टेटस से लेकर मैसेंजर, टि्वटर, इंस्टाग्राम से लेकर अन्य सभी माध्यमों से लोग प्रार्थना कर रहे थे कि राहुल सकुशल बाहर निकल जाए। फिर जैसे ही मंगलवार की रात पता चला कि राहुल बाहर आ गया है शुभकामना का दौर शुरू हो गया।

राहुल की हिम्मत को लोगों ने सराहा। इंटरनेट मीडिया पर इसे लेकर कई तरह के कमेंट भी आ रहे थे। कोई अपने भगवान से प्रार्थना कर रहा था तो कोई राहुल के स्वजनों को ढांढस बंधा रहे थे। राहुल के आपरेशन को लेकर लोग लगातार इंटरनेट मीडिया पर सक्रिय नजर आए। इंटरनेट मीडिया की ताकत ही थी कि लोगों तक पल-पल की जानकारी मिल रही थी।