ब्रेकिंग
भाटापारा नगर ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया, अभिषेक उपाध्याय को सर्व सम्मती से अध्यक्ष मनोनीत किया गया ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल

टी20 वर्ल्ड कप 2022 के तुरंत बाद न्यूजीलैंड का दौरा करेगी टीम इंडिया

साल 2022 में टीम इंडिया का शेड्यूल काफी व्यस्त रहने वाला है। टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को कई देशों का दौरा करना है, वहीं इस टूर्नामेंट के तुरंत बाद भारत न्यूजीलैंड के लिए उड़ान भरेगा। मंगलवार को न्यूजीलैंड क्रिकेट ने अपने घरेलू शेड्यूल का ऐलान किया है जिसमें भारत के खिलाफ लिमिटेड ओवर सीरीज भी है। भारत के न्यूजीलैंड दौरा की शुरुआत 18 नवंबर से होगी, वहीं आखिरी मुकाबला 30 नवंबर को खेला जाएगा। न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया को तीन मैच की टी20 सीरीज के साथ इतने ही मैच की वनडे सीरीज भी खेलनी है।टी20 वर्ल्ड कप 2022 की तैयारियों के लिए न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ त्रिकोणीय श्रृंखला का भी आयोजन करने का फैसला किया है। काफी समय बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर त्रिकोणीय सीरीज का आयोजन होगा। इस सीरीज की शुरुआत 7 अक्टूबर से होगी, वहीं फाइनल 14 अक्टूबर को खेला जाएगा।