कृषि विभाग ने खेतों में पर्याप्त नमी के बाद ही बोवनी करने की सहाह दी
खरगोन: जिले के अधिकांश क्षेत्रों में अब तक मानसून की बारिश नहीं हुई है। बारिश की बेरुखी से किसान चिंत्तित नजर आ रहे है। वहीं जिन क्षेत्रों में बारिश हुई है। वहां किसानों ने खेतों में बोवनी तो कर दी है। लेकिन बारिश नहीं होने से बीज के खराब होने का डर बना हुआ है। कृषि विभाग द्वारा किसानों को सलाह दी जा रही है कि खेतों में पर्याप्त नमी के बाद ही बोवनी करे।कृषि विभाग के उपसंचालक एमएल चौहान ने बताया कि जिले में अब तक तय लक्ष्य के 50 प्रतिशत क्षेत्र में बोवनी हो चुकी है। वहीं बारिश नहीं होने से दो दिनों में अधिकतम तापमान में करीब 5 डिग्री का उछाल आया है। जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान कही पर भी बारिश नहीं हुई। जिले में 1 जून से अब तक औसत 61.9 एमएम बारिश हो चुकी है। जबकि गत वर्ष अब तक 88.7 एमएम बारिश हो चुकी थी। क्षेत्र में अच्छी बारिश के लिए ग्रामीण अपने-अपने स्तर पर टोटके भी कर रहे है।दो दिन में पांच डिग्री बढ़ा तापमानतहसील कार्यालय स्थित मौसम वैधशाला के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया था। बारिश के थमने के बाद उमस और गर्मी से नागरिक परेशान है।