ब्रेकिंग
भाटापारा नगर ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया, अभिषेक उपाध्याय को सर्व सम्मती से अध्यक्ष मनोनीत किया गया ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल

मध्यप्रदेश टीम के पूर्व कप्तान अशोक जगदाले का निधन

मध्य प्रदेश की रणजी टीम के पूर्व कप्तान और ऑलराउंडर अशोक जगदाले का सोमवार को इंदौर में 76 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके परिवार के एक सदस्य ने यह जानकारी दी। जगदाले के छोटे भाई और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के पूर्व सचिव संजय जगदाले ने बताया कि उनके बड़े भाई अशोक जगदाले रविवार देर रात नाक से खून बहने के बाद बेसुध हो गए थे और उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।आंतरिक रक्त स्राव से उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई और डॉक्टर उनकी जान नहीं बचा सके। अशोक जगदाले ने 76 प्रथम श्रेणी मैचों में चार शतकों के साथ 2,954 रन बनाए थे और 182 विकेट भी झटके थे।वे दाएं हाथ से फिरकी गेंद फेंकते थे और बाद में उन्होंने मध्यम गति के गेंदबाज के रूप में राज्य की टीम को अपनी सेवाएं दीं। एक बार जब सेंट्रल जोन की टीम दलीप ट्रॉफी जीती, तो इसमें जगदाले और सलीम दुर्रानी के हरफनमौला प्रदर्शन का बड़ा हाथ था।