ब्रेकिंग
भाटापारा नगर ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया, अभिषेक उपाध्याय को सर्व सम्मती से अध्यक्ष मनोनीत किया गया ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल

भारतीय महिला हॉकी टीम ने 16 साल बाद जीता पदक 

भारतीय महिला हॉकी टीम ने बर्मिंघम में जारी कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में कमाल का प्रदर्शन किया। सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया से हारने के बाद भारत के पास ब्रॉन्ज मेडल जीतने का मौका था और भारतीय लड़कियों ने ये कर दिखाया। भारतीय महिला हॉकी टीम ने कॉमनवेल्थ गेम्स में पहली बार ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। कांस्य पदक के मैच में भारतीय टीम ने शूटआउट में न्यूजीलैंड को हरा दिया।

भारत ने न्यूजीलैंड के साथ मुख्य मुकाबला 1-1 से ड्रॉ खेला। ऐसे में मैच का नतीजा शूटआउट के जरिए निकाला गया, जहां भारत ने बाजी मारी। भारत ने शूटआउट में 2-1 से जीत हासिल की और इसी के साथ कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने तीसरी बार पदक जीतने में सफलता हासिल की। भारत ने आखिरी बार 2006 CWG में सिल्वर मेडल जीता था। वहीं, 2002 में मैनेचेस्टर CWG में भारत ने गोल्ड मेडल जीता है। ऐसे में 16 साल के बाद फिर से टीम के पास राष्ट्रमंडल खेलों में एक पदक आया है।  भारत इससे पहले गोल्ड और सिल्वर मेडल जीता है, लेकिन 16 साल के बाद पहली बार कोई पदक भारतीय महिला हॉकी टीम जीतने में सफल हुई है। बता दें कि पिछले साल टोक्यो में हुए ओलंपिक खेलों में भारत को सेमीफाइनल के बाद कांस्य पदक मुकाबले में भी हार का सामना करना पड़ा था। CWG 2022 में भारत का ये 41वां पदक है। भारत ने अब तक 13 गोल्ड, 11 सिल्वर और 17 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिए हैं।