ब्रेकिंग
बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ किया थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा भाटापारा क्षेत्र निवासरत एक बडे मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया गया पर्दाफाश मोटरसाइकिल चोर गिरोह के एक अपचारी बालक स... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:-विकास उपाध्याय क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को जिताया है,उसी प्रका... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:_विकास उपाध्याय। क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को भारी मतों से जिता... रायपुर के कांग्रेस भवन में भाटापारा विधायक इन्द्र साव का जन्मदिवस मनाया गया

महापौर के घर के सामने की नाली के अंदर बिछे पाइप में हुआ छेद, यही पानी सप्लाई हो रहा

जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में नगर निगम लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। निगम क्षेत्र के अंबेडकर वार्ड में नाली के अंदर पेयजल सप्लाई के लिए बिछाए गए पाइप में छेद हो गया है। जिससे नाली का पानी पाइप में मिल रहा है। यही पानी वार्डवासियों के घरों तक पहुंच रहा है। बड़ी बात यह है कि, जिस जगह पाइप में छेद हुआ है उसके पास में ही महापौर सफीरा साहू का घर है। बावजूद इसे सुधारने किसी तरह की कोई कवायद नहीं की गई है। हैरानी की बात ये है कि बस्तर में डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच ऐसी लापरवाही सामने आई है।इधर, जगदलपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष संजय पांडेय ने महापौर समेत निगम के अधिकारी-कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि, लोगों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। कई दिनों से पाइप में छेद है। जिसे ठीक नहीं करवाया गया है। नाली के अंदर पाइप होने से नाली का पानी भी घरों तक पहुंच रहा है। यही वजह है कि लोग गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। एक तरफ शहर में डेंगू के मरीज भी बढ़ते जा रहे हैं और दूसरी तरफ महापौर के घर के सामने ही इस तरह का नजारा देखने को मिल रहा है।महापौर के घर के पास ये है हालात।महापौर बोलीं-सिर्फ एक घर में जाता है पानीइस मामले में महापौर सफीरा साहू ने कहा कि, जिस पाइप में छेद है उससे केवल एक ही घर में पानी सप्लाई होता है। अन्य घरों के लिए दूसरा पाइप है। फिलहाल उस घर में कोई नहीं है। घरवाले आ जाएंगे तो उन्हें जानकारी दे दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यहां आस-पास के लोग ज्यादातर कुएं के पानी का इस्तेमाल करते हैं। जानकारी मिली है, पाइप लाइन को ठीक करवा दिया जाएगा।