ब्रेकिंग
कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ किया थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा भाटापारा क्षेत्र निवासरत एक बडे मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया गया पर्दाफाश मोटरसाइकिल चोर गिरोह के एक अपचारी बालक स... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:-विकास उपाध्याय क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को जिताया है,उसी प्रका... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:_विकास उपाध्याय। क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को भारी मतों से जिता... रायपुर के कांग्रेस भवन में भाटापारा विधायक इन्द्र साव का जन्मदिवस मनाया गया लोकसभा चुनाव से पहले बढ़ी कांग्रेस की मुश्किलें, महादेव एप में छत्‍तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल के खिलाफ FIR दर्ज

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया सम्मानित, कहा-मंडलोई जी को मैं रेडियो पर बहुत सुनता था

रायपुर: साहित्य और पत्रकारिता के क्षेत्र में यह सम्मान हर साल प्रदान किया जाता रहा है।प्रसिद्ध साहित्यकार लीलाधर मंडलोई को वसुंधरा सम्मान से सम्मानित किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को अपने निवास कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में मानपत्र और शॉल श्रीफल देकर उन्हें सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा, मंडलोई जी ने साहित्य एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है। जब मैं पढ़ाई करता था तब मंडलोई जी को रेडियो में बहुत सुनता था।वसुंधरा सम्मान, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे के पिता देवी प्रसाद चौबे की स्मृति में प्रदान किया जाता है। कार्यक्रम का आयोजन संस्कृति विभाग लोक जागरण की मासिक पत्रिका कृति वसुंधरा और श्री चतुर्भुज मेमोरियल फाउंडेशन ने संयुक्त रूप से किया था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, स्वर्गीय देवी प्रसाद चौबे ग्रामीण पत्रकारिता के पुरोधा थे। उन्होंने समाज सुधार के क्षेत्र में बहुत कार्य किया। वे बलि प्रथा के घोर विरोधी थे। उन्होंने अपने गांव के मंदिर में भी बलि प्रथा बंद करा दी थी।मुख्यमंत्री ने कहा कि विचारों में दृढ़ता होनी चाहिए। विचारों की असहमति इस देश की परंपरा रही है। असहमति के सम्मान की भावना इस देश के कण-कण में है। हमारा देश वसुधैव कुटुम्बकम् की भावना मानने वाला है। हम सभी को संकीर्णता से बचना चाहिए। कार्यक्रम में कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, पद्मश्री भारती बन्धु, पद्मश्री मदन चौहान, वरिष्ठ साहित्यकार विष्णु नागर एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।