ब्रेकिंग
कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ किया थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा भाटापारा क्षेत्र निवासरत एक बडे मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया गया पर्दाफाश मोटरसाइकिल चोर गिरोह के एक अपचारी बालक स... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:-विकास उपाध्याय क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को जिताया है,उसी प्रका... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:_विकास उपाध्याय। क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को भारी मतों से जिता... रायपुर के कांग्रेस भवन में भाटापारा विधायक इन्द्र साव का जन्मदिवस मनाया गया लोकसभा चुनाव से पहले बढ़ी कांग्रेस की मुश्किलें, महादेव एप में छत्‍तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल के खिलाफ FIR दर्ज

भाटापारा में धूमधाम से मना राम जन्मोत्सव, विधायक शिवरतन शर्मा भी डीजे की धुन पर थिरके भगवामय हुआ भाटापारा:रामनवमी पर निकाली शोभायात्रा, पूरा शहर हुआ शामिल, लोगों ने लगाए जय श्रीराम के जयकारे

भाटापारा-रामनवमी पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। हिंदू संगठनों की ओर से निकाली गई शोभायात्रा व रैली यज्ञ स्थल नाका नम्बर एक से निकाली गई जो कि पूरे नगर भ्रमण होते हुए राम सप्ताह चौक पर विराम किया गया। इस दौरान शहर मे जय श्री राम का नारा गूंज उठा।शोभायात्रा के रास्ते भर में स्वागत हुआ। जगह-जगह चौक-चौराहों पर पुष्प वर्षाकर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। शोभायात्रा में जा रहे हैं श्रद्धालुओं का स्वागत शरबत और ठंडे पेय से किया गया। जिस जगह से शोभायात्रा गुजरी, वहां अलग अलग समाज के लोगो द्वारा प्रसाद का वितरण किया। इसके साथ ही शोभायात्रा में शामिल हुए लोगों को शरबत, पानी, मिठाई, फल भी दिया गया।
डीजे की धुन पर महिला, बच्चे, पुरुष जमकर थिरके। जनप्रतिनिधि भी डीजे की धुन पर नाचते दिखाई दिये। भाटापारा विधायक शिवरतन शर्मा महारानी चौक से शोभायात्रा के साथ सम्पूर्ण नगर भ्रमण तक पूरे समय शोभायात्रा के साथ रहे,विधायक शिवरतन शर्मा ने राम सप्ताह के पास लगभग 25 फिट भगवा झंडा लहराया,और युवाओं के साथ नाचते हुए उनका उत्साह वर्धन किया..
विधायक शर्मा ने रामनवमी पर कहा, भाटापारा नगर में श्री राम जन्मोत्सव का कार्यक्रम पूरे भव्यता के साथ हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति में संपन्न हुआ है.
उन्होंने कहा, रामनवमी पर पूरे प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं एवं आयोजन समिति के सभी सदस्यों को भव्य सफल आयोजन के लिए बधाई शुभकामनाएं दी…