ब्रेकिंग
विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ किया

भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:-विकास उपाध्याय क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को जिताया है,उसी प्रकार लोकसभा में भी भारी मतों से विजई बनाएगी,अल्प समय में विधायक निधि से गांव में करोड़ों के विकास कर हुए हैं विधायक:- इंद्र साव

  • भाटापारा:_ रायपुर लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्यासी विकास उपाध्याय ने कहा कि जो लगभग साढ़े 3 लाख से ज्यादा मतों से चुनाव जीता हो उसे दुबारा टिकट ना देकर सांसद की कार्यप्रणाली को भाजपा ने उजागर कर दिया है।क्षेत्र में शिक्षा,चिकित्सा,रेल की छोटी छोटी समस्या है,अगर सांसद सक्रिय होते तो यहा के लोगो को सुविधाओं से वंचित नही होना पड़ता।
    कांग्रेस के विधानसभा स्तरीय सम्मेलन में शामिल होने के पश्चात रायपुर लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्यासी विकास उपाध्याय पदमा रिसोर्ट में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।श्री उपाध्याय ने कहा कि आज पुरे देश में भाजपा को चुनाव लडने प्रत्यासी नही मिल रहे है, इसी कारण कांग्रेस के लोगो को डर भय दिखा कर तोड़ रही है और उन्हें अपना प्रत्यासी बना रही है।पिछले 10 वर्षो में महंगाई की मार ने पूरे देश को झकझोर दिया है।आम मध्यम गरीब वर्ग के लोगो का राशन बजट बिगड़ गया है।कांग्रेस के पूर्व शासन काल में देश में गैस सिलेंडर के दामों में मामूली वृद्धि को लेकर भाजपा की महिला नेत्रीया जो दिखावा कर सिलेंडर लिए लिए घूमती तो उन्हे आज देश में बढ़ती महंगाई नही दिखती क्या,,,? विधानसभा चुनाव के दौरान महतारी वंदन योजना के नाम पर मजदूरी करने वाली महिलाओं,गरीब महिलाओं,दहाड़ी रेजाओ को के वाई सी के नाम पर घंटो लाइन लगवा दिया,आज स्थिति ये है की मात्र 20 प्रतिशत महिलाओं के ही खातों में राशि आई है,और ये राशि कांग्रेस ने चुनाव जीतने के तुरंत बाद देने की बात कही थी।तीन माह बीतने के बाद सिर्फ 1000 रुपए ही डाली है जबकि उन्हें सत्ता में आए 3 माह हो गए,प्रत्येक महिलाओं को भाजपा ने धोखा दिया है।
    कोंग्रेस प्रत्यासी ने आगे कहा की हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कह दिया है की देश में केंद्रीय स्तर की 30 हजार नौकरियां के रिक्त पदों को भरा जाएगा और प्रत्येक महिला पुरुष के खाते में लगभग साढ़े 8 हजार से ज्यादा रुपए दिया जाएगा।पूर्व मुख्यमंत्री बघेल के ऊपर हुई एफ आई आर को राजनीति बताते हुए कहा कि भाजपा पूरी तरह हताश हो गई है।देश में 400 पार का नारा देने वाली भाजपा की सच्चाई छत्तीसगढ़ में अभी से दिखने लगी की प्रदेश में भाजपा पांच 6 सीट तक ही सीमित रहने से संभावित चुनावी हार को देखते हुए इस प्रकार की एफ आई आर भाजपा ने दर्ज कराई है। श्री उपाध्याय ने आगे बताया कि भाटापारा क्षेत्र विकास के मामले में काफी पिछड़ गया है।केंद्रीय स्तर पर आज भी शिक्षा,चिकित्सा,रेल की कमी से क्षेत्र की जनता जूझ रही है,वर्तमान सांसद अगर थोड़े से भी सक्रिय होते तो ये भाटापारा क्षेत्र की ये दुर्दशा नही होती। विकाश उपाध्याय ने पूरे जोश के साथ बताया की रायपुर लोकसभा कांग्रेस जीत रही है।पूरे 9 विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता अपनी पूरी ऊर्जा के साथ अपनी अपनी जवाबदारी को संभाल रहे है।
    इस अवसर पर भाटापारा विधायक इंद्र साव, लोकसभा प्रभारी अशोक राज आहूजा, विधानसभा प्रभारी प्रमोद तिवारी उपस्थित रहे।