ब्रेकिंग
विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ किया

शादी के छह माह बाद महिला ने फांसी लगा ली

भोपाल। ईंटखेड़ी थाना इलाके में शुक्रवार दोपहर एक नवविवाहिता ने घर में फांसी लगा ली। ईंटखेड़ी थाना पुलिस के मुताबिक ग्राम तारा सेवनिया निवासी आरती अहिरवार (22) की शादी छह महीने पहले दिसंबर 2020 में अचारपुरा निवासी सतीश अहिरवार से हुई थी। सतीश निजी काम करता है। शुक्रवार दोपहर बाद आरती ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को प्रारंभिक पूछताछ में दंपति के बीच मनमुटाव की बात पता चली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर बैरसिया थानांतर्गत तरावली में एक महिला ने खुदकुशी कर ली। पुलिस के मुताबिक केसबाई बिजौरी (50) ग्राम तरावली स्थित बिजौरी टपरा में रहती थी। शराब पीने के बाद वह अक्सर खुदकुशी करने की बात कहती थी। बुधवार की रात भी महिला ने शराब पी थी। गुरुवार सुबह परिजनों की नींद खुली तो उसे फांसी के फंदे पर लटका देखा।

पेड़ से लटका मिला युवक का शव

भोपाल। नजीराबाद इलाके में एक युवक ने पेड़ से रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। सुसाइड नोट नहीं मिलने से खुदकुशी का कारण अभी पता नहीं चल सका है। नजीराबाद थाना प्रभारी बीपी सिंह के मुताबिक गुलशन पुत्र रामचरण अहिरवार (22) ग्राम कढैयाकला में रहता था। वह बीए फायनल की पढ़ाई कर रहा था। साथ ही वह रोजगार के लिए वाहन भी चलाता था। बुधवार की शाम को परिवार के लोग किसी काम से बाहर गए थे, जबकि गुलशन घर पर अकेला था। देर रात पिता रामचरण घर लौटे तो गुलशन को घर के पास लगे बेर के पेड़ पर फांसी पर लटके देखा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर छोला मंदिर थानांतर्गत प्रेमनगर में रहने वाले एक युवक ने घर में फांसी लगा ली। थाना प्रभारी अनिल सिंह मौर्य के मुताबिक वीरेंद्र मालवीय (32) प्रायवेट काम करता था। गुरुवार रात वीरेंद्र ने अपने कमरे में फांसी लगा ली।