ब्रेकिंग
विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ किया

पंजाब मेल में हुआ प्रसव, डबरा के अस्पताल में भर्ती कराई महिला

ग्वालियर। पंजाब मेल में सफर कर रही एक महिला को अचानक प्रसव पीड़ा हुई और डिलीवरी हो गई। डिलेवरी होने के बाद अचानक महिला की हालत बिगड़ गई। जैसे ही घटना की जानकारी मिली ताे रेल पुलिस ने गंभीरता दिखाई और महिला को तत्काल डबरा स्टेशन पर स्ट्रेचर से उतारकर जच्चा और बच्चा को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल जच्चा और बच्चा का मेटरनिटी वार्ड में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों स्वस्थ हैं। यह महिला अपनी पति के साथ थी और फरीदकोट से झांसी के लिए सफर कर रही थी।

आरपीएफ के अनुसार मामला शनिवार का है। ट्रेन नंबर 021138 सुबह करीब 10:52 बजे आई। तभी प्लेटफार्म नंबर दो पर डयूटी कर रहे आरक्षक रामनिवास मीणा और विजेंद्र सिंह को डी-3 कोच में एक महिला का प्रसव होने की जानकारी मिली थी। जानकारी मिलते ही स्टाफ ने 23 वर्षीय महिला उमा पत्नी राजसुमेर निवासी जुगलपुर थाना मजगांव जिला सतना के पास पहुंचे। जहां कोच में महिला लेटी हुई थी और उसकी डिलीवरी हो गई थी। जहां गाड़ी में तैनात एस्कार्टिंग बल सदस्य आरक्षक बीडी सैनी व आरक्षक बनवारीलाल मौजूद थे। तत्काल 108 को फोन लगाया गया और उक्त महिला को उतारकर सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मेटरनिटी वार्ड में भर्ती कराया गया है। उक्त महिला अपने पति के साथ पीएनआर नंबर 2121196775 कोच नंबर डी-3 सीट नंबर 71, 72 पर सफर कर रही थी। डबरा रेल उपनिरीक्षक नंदलाल मीणा ने बताया कि उक्त महिला को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।