ब्रेकिंग
विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ किया

खंडवा में पानी पर आक्रोश, निगमायुक्त की कार के सामने धरना

खंडवा। खंडवा शहर में जल संकट को लेकर लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। पानी नहीं मिलने से परेशान लोग अब नगर निगम पर विरोध प्रदर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। मंगलवार को दुबे कॉलोनी क्षेत्र की महिलाएं आक्रोशित होकर नगर निगम पहुंची। यहां पानी की मांग को लेकर महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। महिलाएं नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान की कार के सामने धरना देकर बैठ गई। अधिकारियों की समझाइश के बाद भी महिलाएं जब कार के सामने से नहीं उठी तो निगमायुक्त को कार से उतरकर वापस कार्यालय में बैठना पड़ा। महिलाओं की जिद थी कि क्षेत्र में निगमायुक्त जाकर निरीक्षण करें। क्षेत्रवासियों ने कहा कि दुबे कॉलोनी के कुछ क्षेत्रों में पानी पहुंच रहा है। जबकि कई गलियों में जल संकट करीब एक महीने से बना हुआ है

बार-बार शिकायतें करने के बाद भी समस्या का निराकरण नहीं हो रहा है। महिलाओं ने कहा कि हम टैंकर का पानी कब तक पिएंगे। पानी का टैक्स देते हैं तो जल वितरण नलों से होना चाहिए। करीब एक घंटे तक महिलाएं नगर निगम परिसर में प्रदर्शन करती रहीं। इस दौरान नगर निगम पेयजल वितरण प्रभारी संजय शुक्ला को नगर निगम आयुक्त ने निर्देश दिए कि वह कॉलोनी में जाकर क्षेत्रवासियों की समस्या को समझ कर दूर करने का प्रयास करें। अधिकारियों द्वारा दुबे कॉलोनी पहुंचकर क्षेत्र के लोगों को आश्वस्त किया गया कि जल्द ही कॉलोनी में प्रेशर से पानी का वितरण किया जाएगा। नगर निगम में गायत्री कालोनी से भी बड़ी संख्या में महिलाएं जल संकट की समस्या लेकर पहुंची। महिलाओं ने कहा कि उनकी कॉलोनी में ना तो नल से पानी दिया जा रहा है और ना ही टैंकर भेजे जा रहे हैं।

विदित हो कि शहर में नर्मदा जल का वितरण करीब एक महीने से प्रभावित है चारखेड़ा स्थित फिल्टर प्लांट के इंटकवेल में गाद जमा होने के कारण प्रेशर से पानी नहीं दिया जा रहा है। विश्वा कम्पनी केवल 10 एमएलडी पानी शहर में दे रही है। जबकि 30 एमएलडी पानी की आवश्यकता प्रतिदिन की है।