ब्रेकिंग
विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ किया

आज कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड के दौरे पर होंगे राजनाथ सिंह, स्वदेशी विमानवाहक पोत का करेंगे निरीक्षण

कोच्चि। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड का दौरा करेंगे और वहां निर्माणाधीन पहले स्वदेशी विमानवाहक पोत (आइएसी) का निरीक्षण करेंगे। इसे आइएनएस विक्रांत का नाम दिया जाएगा। इस साल इसका समुद्री परीक्षण पूरा कर लिया जाएगा और अगले साल इसका जलावतरण किए जाने की संभावना है।

रक्षा मंत्रालय की तरफ से जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि राजनाथ अपने पहले दौरे पर गुरुवार शाम यहां दक्षिणी नौसेना कमान पहुंचे। उनके साथ नौसेनाध्यक्ष एडमिरल करमबीर सिंह भी थे। दक्षिणी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल एके चावला ने उनका स्वागत किया।

आइएसी निर्माण की प्रगति की समीक्षा करने के बाद, केंद्रीय मंत्री दक्षिणी नौसेना कमान के कुछ महत्वपूर्ण प्रशिक्षण प्रतिष्ठानों का दौरा करेंगे और उन्हें चल रहे महत्वपूर्ण प्रशिक्षण और कमान द्वारा की जा रही संचालन गतिविधियों के बारे में जानकारी दी जाएगी।

विज्ञप्ति के मुताबिक, ‘रक्षा मंत्री को COVID-19 इनोवेशंस और भारतीय नौसेना के स्वदेशीकरण प्रयासों के साथ-साथ COVID-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में नागरिक प्रशासन को प्रदान की जाने वाली सहायता के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।’ इसके बाद शुक्रवार शाम को वह नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।