ब्रेकिंग
विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ किया

जीएसटी कमिश्नर ने पिता की मौत पर लिखी गजल, 10 लाख ने सुनीं

फिल्मों के मशहूर गीतकारों के गीतों को इंटरनेट मीडिया पर 10 लाख व्यू मिलना बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। अब यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ में सेंट्रल जीएसटी कमिश्नर अजय पांडे के नाम के साथ भी दर्ज हो गई है। पिता की मौत पर उनके लिखे गजल को फेसबुक पर 10 लाख लोगों ने देखा है।

अजय को कविताएं लिखने का शौक है। वे अब तक 100 से ज्यादा कविताएं लिख चुके हैं। उन्होंने अपने गीत के बारे में फेसबुक पर पोस्ट किया है- आज आपसे एक बेहद अच्छी खबर साझा कर रहा हूं। मेरी गजल, जो मैंने पापा के अचानक देहांत के बाद लिखी थी, उसे नवांकुर म्यूजिक के अनूप श्रीवास्तव ने दिल की गहरियों से ऐसा गाया कि फेसबुक पर दस लाख या एक मिलियन व्यूज से भी ज्यादा हो गए हैं। यह सिलसिला बढ़ता जा रहा है। उम्‍मीद है कि इसका ग्राफ और बढ़ सकता है।

नवकार म्यूजिक ने इस गजल को 28 दिसंबर 2020 को फेसबुक पर पोस्ट किया था। अनूप ने इस गजल को मां की दूसरी पुण्यतिथि पर पोस्ट कर लिखा है- काश दुनिया की भी फितरत हो मेरी मां जैसी, जब मैं बिन बात के रूठूं तो मनाने आए। इस वीडियो पर एक हजार से ज्यादा कमेंट आए और 3,200 लोगों ने शेयर किया। इंटरनेट पर इनकी गजलों को खूब पसंद किया जा रहा है। साहित्‍य प्रेमी इनकी गजलों से काफी प्रभावित हो रहे हैं। अजय ने बताया कि फेसबुक पर किसी गजल को दस लाख लोगों के सुनने का संभवत: यह पहला वीडियो है।