ब्रेकिंग
कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ किया थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा भाटापारा क्षेत्र निवासरत एक बडे मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया गया पर्दाफाश मोटरसाइकिल चोर गिरोह के एक अपचारी बालक स... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:-विकास उपाध्याय क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को जिताया है,उसी प्रका... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:_विकास उपाध्याय। क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को भारी मतों से जिता... रायपुर के कांग्रेस भवन में भाटापारा विधायक इन्द्र साव का जन्मदिवस मनाया गया लोकसभा चुनाव से पहले बढ़ी कांग्रेस की मुश्किलें, महादेव एप में छत्‍तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल के खिलाफ FIR दर्ज

ओमप्रकाश राजभर बोले- हमारी सरकार बनी तो यूपी में 5 साल में 5 CM, 1 साल में 4 डिप्टी सीएम बनाएंगे

लखनऊः यूपी के पूर्व मंत्री एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर अपने बयान के चलते एक बार फिर चर्चा में हैं। राजभर ने कहा कि यदि उनकी उत्तर प्रदेश में सरकार बनती है तो वह अलग-अलग जातियों के नेताओं को 5 सालों में 5 मुख्यमंत्री बनाएंगे। साथ ही 1 साल में 4 डिप्टी सीएम बनाएंगे।

दरअसल, राजभर हरदोई के अतरौली क्षेत्र में सुभासपा के कार्यकर्ता बैठक में शिरकत करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा से ऊब चुकी है और वर्तमान में भाजपा वोट विहीन हो चुकी है। जिसका परिणाम बहुत ही जल्द विधानसभा चुनाव में देखने को मिल जाएगा।

राजभर इतने पर ही नहीं रूके उन्होंने कहा निषाद पार्टी के संजय निषाद के बेटे को भी नहीं बख्शा। उन्होंने कहा कि भाजपा में भीख क्यों मांग रहे? हमारे पास आओ। हम तुम्‍हें मुख्यमंत्री बना देंगे। भाजपा वोट विहीन हो चुकी है ऐसे में सुभासपा की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता। इस बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव यादव, प्रदेश महासचिव  राममूर्ति अर्कवंशी प्रदेश उपाध्यक्ष योगेंद्र अर्कवंशी मौजूद रहे।