ब्रेकिंग
विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ किया

स्वीडन में तालिबान के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन, अफगानों समेत सैकड़ों लोगों ने उठाई अफगानिस्तान के हक में आवाज

स्टाकहोम। स्वीडन की राजधानी स्टाकहोम में कई अफगानों समेत सैकड़ों लोगों ने अफगानिस्तान में तालिबानी कब्जे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है। स्वीडन और अफगानी मूल के लोगों ने शनिवार को सैकड़ों की तादाद में तालिबान के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने लोकतंत्र, मानवाधिकार, महिला अधिकारों, धार्मिक अल्पसंख्यकों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। कुछ स्थानीय नेताओं ने भी इस प्रदर्शन में भाग लेकर अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के खिलाफ भाषण दिया।

मानवाधिकार कार्यकर्ता सलीम जावेद ने ट्वीट करके कहा कि जो लोग अफगानिस्तान में हैं वह तालिबान के खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं जुटा सकते, लेकिन जो लोग बाहर के देशों में हैं, उन्हें खुलकर तालिबान के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करनी चाहिए। अंतरराष्ट्रीय मीडिया को भी तालिबान की भाषा बोलने की जरूरत नहीं है। और नाही उन्हें तालिबानी आतंकियों के इंटरव्यू का प्रसारण व प्रकाशन करने की जरूरत है। उन्होंने प्रदर्शन के फोटो भी ट्वीट किए हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल विभिन्न देश अपने लोगों को वहां से सुरक्षित बाहर निकालने में जुटे हुए हैं। लेकिन यह हालात बदलते ही तालिबान के खिलाफ ताकतें एकजुट होने लगेंगीं।

इससे पहले शनिवार को मध्य लंदन में हाइड पार्क के पास अफगानिस्तान के समर्थन में हजारों लोग सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रीय संगीत चालू किया और अफगानिस्तान का एक विशाल झंडा फहराया। रूसी समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, वे तालिबान को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से तत्काल कार्रवाई का आह्वान करते हुए पोस्टर लिए हुए थे। अफगान एसोसिएशन पाइवंड ने पहले स्पुतनिक को बताया कि इस आयोजन को शहर के अधिकारियों द्वारा अधिकृत किया गया था। वहीं, रोम के मध्य में रिपब्लिका स्क्वायर में भी तालिबान विरोधी प्रदर्शन हुआ। अफगान नागरिकों के साथ एकजुटता की अभिव्यक्ति के प्रदर्शन में कई इतालवी और मीडियाकर्मी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।