ब्रेकिंग
विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ किया थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा भाटापारा क्षेत्र निवासरत एक बडे मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया गया पर्दाफाश मोटरसाइकिल चोर गिरोह के एक अपचारी बालक स...

गो सेवा के साथ बीमार व घायल पशुओं का रक्षक है नीरज

बिलासपुर। हिंदू समाज में गो सेवा का बड़ा महत्व है। पशु पक्षियों के प्रति उदारता,प्रेम और उनकी रक्षा को सर्वोपरि माना गया है। न्यायधानी के युवा और मार्मिक चेतना मंच के प्रमुख सदस्य नीरज गेमनानी ने गो सेवा व पशुओं की रक्षा करने में मिसाल कायम किया है। समाज में उनके इस कार्यों को लेकर सराहना भी की जा रही है

नीरज प्रतिदिन अपने घर से सौ रोटी लेकर न्यायधानी की सड़कों पर निकलता है।

भूखे गायों को रोटी खिलाने के बाद कुत्तों को बिस्किट खिलाने के साथ बीमार व घायलों की इलाज के लिए दौड़ पड़ता है। हाल ही में नीरज ने रात में सड़क दुर्घटनों को रोकने मवेशियों के गले में रेडियम भी बांधाने अभियान चलाया है। जिसे लेकर नगर निगम, यातायात और पुलिस विभाग ने भी सराहना किया है। गो सेवा के लिए पुलिस विभाग द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया जा चुका है।

मंगलवार दोपहर को भी नीरज ने बस स्टैंड में एक भूख से तड़पती हुई गाय के लिए रोटी और चारे की व्यवस्था किया। नीरज का कहना है कि भारतीय संस्कृति में गाय को माता का दर्जा दिया गया है। मान्यता है कि गाय के शरीर में 33 कोटि देवी देवताओं का वास है। गाय को रोटी खिलाना बहुत ही शुभ होता है। हम सभी को प्रतिदिन इसी बहाने गाय को रोटी खिलाना चाहिए।

लाकडाउन से जारी है सेवा

नीरज का यह सेवा कार्य वर्ष 2020 लाकडाउन से जारी है। विगत 16 दिनों से रोटी की संख्या 100 कर दिया गया है। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी भी अहम योगदान है। सरकंडा समेत कई क्षेत्रों में 2000 से अधिक पौधरोपण किया गया है।