ब्रेकिंग
भाटापारा नगर ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया, अभिषेक उपाध्याय को सर्व सम्मती से अध्यक्ष मनोनीत किया गया ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल

कुशाभाऊ ठाकरे के जन्मशताब्दी समारोह का शुभारंभ, भाजपा प्रदेश कार्यालय में चल रहा सुंदरकांड का पाठ

भोपाल। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशाभाऊ ठाकरे की आज जयंती है। प्रदेश भाजपा संगठन उनके जन्मशताब्दी वर्ष को ‘संगठन पर्व’ के रूप में मना रहा है। स्व. ठाकरे के जन्मदिन पर आज पूरे प्रदेश में आदरांजलि कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसका शुभारंभ आज सुबह राजधानी भोपाल में स्‍थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में सुंदरकांड पाठ के साथ हुआ।

भोपाल सांसद साध्‍वी प्रज्ञा ठाकुर और प्रदेशाध्‍यक्ष वीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर समेत पार्टी के अनेक बड़े नेता व कार्यकर्ता सुबह कार्यालय में एकत्रित हुए और कुशाभाऊ ठाकरे के चित्र पर माल्‍यार्पण कर सुंदरकांड का पाठ शुरू किया। प्रत्येक मंडल एवं बूथ केंद्रों पर भी कुशाभाऊ ठाकरे को पुष्पांजलि अर्पित जा रही है। इस अवसर पर कुशाभाऊ ठाकरे के जीवन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी एवं वर्ष भर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए प्रतीक चिह्न (लोगो) का भी लोकार्पण किया जाएगा। इसमें ध्येय वाक्य का उल्लेख होगा।