वर्मी कम्पोस्ट निर्माण में खाद की गुणवत्ता के साथ कन्वर्शन रेशियो पर जोर
रायगढ़। कलेक्टर भीम सिंह ने कृषि, पशुपालन, मछली पालन, उद्यान एवं रेशम विभाग की संयुक्त बैठक लेकर गौठानों में वर्मी कम्पोस्ट निर्माण के साथ राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत धान के बदले दूसरी फसल लगाए जाने की समीक्षा की। उन्होंने कृषि विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वर्मी कम्पोस्ट निर्माण में खाद की गुणवत्ता के साथ कन्वर्शन रेशियो का विशेष ध्यान रखने कहा है। कलेक्टर ने जिले में धान के बदले दलहन, तिलहन, पौधारोपण की विस्तार पूर्वक समीक्षा की और धान के बदले अन्य फसलों के बढ़ोत्तरी पर कृषि विभाग की प्रशंसा की। बताया गया कि दलहन, अरहर, रागी, उड़द, मक्का सभी का रकबा बढ़ चुका है। गिरदावरी करते समय धान के बदले लगी फसल की जानकारी स्पष्ट रूप से दर्ज करने और फसलों का भौतिक निरीक्षण करने के कहा।