ब्रेकिंग
विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ किया थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा भाटापारा क्षेत्र निवासरत एक बडे मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया गया पर्दाफाश मोटरसाइकिल चोर गिरोह के एक अपचारी बालक स...

आज गैस पीड़ित वृद्ध कल्‍याणी महिलाओं के चेहरों पर लौटेगी मुस्‍कान, मिलेगी पेंशन

भोपाल। राजधानी में लंबे समय से अपने हितों के लिए संघर्ष कर रहीं गैस पीड़ित वृद्ध कल्याणी महिलाओं के लिए आज का दिन यादगार होने वाला है। दरअसल उन्‍हें आज पेंशन राशि का भुगतान किया जाएगा। भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग आज दोपहर 12 बजे गैस राहत संचालनालय में गैस त्रासदी में दिवगंत व्यक्तियों की कल्याणी महिलाओं को पेंशन राशि वितरित करेंगे। राजधानी में इन महिलाओं की संख्या 4500 से अधिक है। इसका भुगतान अप्रैल 2021 से दिया जाएगा। मंत्री विश्वास सारंग कुछ कल्याणी महिलाओं को प्रतीकस्वरूप पेंशन राशि का चेक देंगे, बाकी कल्याणी महिलाओं को उनके खाते में बैंक से राशि ट्रांसफर की जाएगी। इस मौके पर गैस राहत अस्‍पताल के लिए तीन एंबुलेंस का लोकार्पण भी किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि गैस पीड़ित वृद्ध कल्‍याणियों की पेंशन दिसंबर 2019 से बंद है। तब इसकी वजह पेंशन देने के लिए केंद्र द्वारा दिया गया बजट खत्म होना और पेंशन अवधि खत्‍म होना बताया गया था। केंद्र सरकार ने 2012 में कल्याणी महिलाओं को पेंशन देने के लिए 30 करोड़ रुपये दिए थे। उस उक्त राशि से पांच साल तक पेंशन दी जानी थी। उसके बाद भी 30 करोड़ रुपये के ब्याज की कुछ राशि बची थी, इसलिए 2 साल तक पेंशन की अवधि और बढ़ा दी थी। इसके बाद 20219 में पेंशन बंद हो गई। इससे गैस पीड़ित कल्‍याणी महिलाएं पाई-पाई के लिए मोहताज हो गईं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीते साल 3 दिसंबर को गैस त्रासदी की बरसी पर गैस पीड़ित विधवा पेंशन योजना को पुन: शुरू करने की घोषणा की थी। दो माह पहले इसके लिए शिवराज कैबिनेट द्वारा एक प्रस्‍ताव भी मंजूर किया गया था। इसके तहत विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिये सामाजिक सुरक्षा पेंशन के अतिरिक्त कल्याणी गैस पीड़ित विधवा पेंशन मद स्थापित किया गया। लेकिन अब तक गैस पीड़ित महिलाओं को पेंशन मिलना पुन: शुरू नहीं हुई थी। अब 4558 कल्याणी महिलाओं के खाते में 1000 रुपये प्रतिमाह पेंशन का भुगतान अप्रैल-2021 से किया जा रहा है।