ब्रेकिंग
विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ किया

9/11 आतंकी हमला : अमेरिका को आर्थिक तौर पर झकझोर दिया था इस हमले ने, इंश्योरेंस इंडस्ट्री को हुआ था इतना नुकसान

नई दिल्ली। 11 सितंबर, 2001 को अमेरिका पर हुए आतंकी हमले ने एक तरफ पूरी दुनिया को आतंक का कुत्सित चेहरा दिखाया था तो दूसरी तरफ विश्व की महाशक्ति कहे जाने वाले अमेरिका को आर्थिक तौर पर झकझोर कर रख दिया था। इस हमले में अमेरिका ने अपने मासूम नागरिकों और विभिन्न सेवाओं में काम करने वाले कर्मचारियों को खोया था। वहीं इंश्योरेंस इंडस्ट्री के लिए यह बेहद नुकसानदायक साबित हुआ था।

इंश्योरेंस इंफॉर्मेशन इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट के अनुसार मैन-मेड डिजास्टर की कैटेगरी में आए इस हमले में 25 बिलियन डॉलर के इंश्योरेंस की क्षति हुई थी। अगर दुनिया के बड़े हादसों की बात करें तो यह आठवां सबसे महंगा इंश्योरेंस का हर्जाना है। लेकिन यहां पर यह बात ध्यान रखने की है शीर्ष 10 महंगे हर्जानों में शेष नौ नेचुरल डिजास्टर है।

इतने महंगे हर्जाने

अगर महंगे इंश्योरेंस के हर्जानों की बात करें तो इस श्रेणी में 2005 में आया कैटरीना तूफान आता है। इससे करीब 60 बिलियन डॉलर के इंश्योरेंस का नुकसान हुआ था। वहीं जापान में आए सुनामी तूफान से 40 बिलियन अमेरिकी डॉलर का घाटा हुआ था। 2017 में आए तीन तूफानों से उत्तरी अमेरिका, अमेरिका और उत्तरी अमेरिका में क्रमश : 32 बिलियन अमेरिकी डॉलर, 30 बिलियन अमेरिकी डॉलर और 30 बिलियन अमेरिकी डॉलर का इंश्योरेंस लॉस हुआ था।

इतने फायरफायटर्स ने गंवाई जान, अब तक झेल रहे दंश

9/11 हमले से जुड़ी बीमारियों की वजह से अब तक 250 फायरफायटर्स की जान जा चुकी है। फायर कमिश्नर डेनियल नाइग्रो ने एक स्टेटमेंट में कहा था कि 11 सितंबर, 2001 को ही हमने 343 फायरफायटर्स को खोया था। वहीं इससे जुड़ी बीमारियों की वजह से 250 सदस्य हमारा साथ छोड़ चुके हैं। 2002 से 2010 तक हादसे से जुड़ी बीमारी की वजह से 52 फायरफायटर तो 2011 से 2015 के दौरान 78 फायरफायटर ने अपनी जान गंवाई थी।

आतंकी संगठन अलकायदा ने चार अमेरिकी विमानों का अपहरण कर दो विमान वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के ट्विन टावर से टकराए, तीसरा विमान वॉशिंगटन डीसी के बाहर पेंटागन और चौथा विमान पेंसिलवेनिया के खेतों में गिराया।

हजारों ने गंवाई जान

9/11 हादसे में तीन हजार से अधिक लोगों ने जान गंवाई। इनमें करीब चार सौ पुलिसकर्मी और अग्निशमन दस्ते के सुरक्षाकर्मी भी शामिल थे। हमले में मारे गए 372 दुनिया के अलग- अलग देशों के लोग थे, जिनमें विमान अपहर्ताओं के अलावा 77 देशों के नागरिक भी शामिल थे। इन हमलों में लगभग 3,000 शिकार तथा 19 अपहरणकर्ता मारे गए। न्यूयॉर्क राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जून, 2009 तक अग्निशामकों एवं पुलिस कर्मियों सहित, 836 आपातसेवक मारे जा चुके हैं। वर्ल्ड ट्रेड सेन्टर पर हुए हमले में मारे गए 2,752 पीड़ितों में से न्यूयॉर्क शहर तथा पोर्ट अथॉरिटी के 343 अग्निशामक और 60 पुलिस अधिकारी थे। पेंटागन पर हुए हमले में 184 लोग मारे गए थे। हताहतों में 70 देशों के नागरिकों सहित नागरिकों की भारी संख्या थी।