ब्रेकिंग
भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ किया थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा भाटापारा क्षेत्र निवासरत एक बडे मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया गया पर्दाफाश मोटरसाइकिल चोर गिरोह के एक अपचारी बालक स... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:-विकास उपाध्याय क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को जिताया है,उसी प्रका... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:_विकास उपाध्याय। क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को भारी मतों से जिता... रायपुर के कांग्रेस भवन में भाटापारा विधायक इन्द्र साव का जन्मदिवस मनाया गया लोकसभा चुनाव से पहले बढ़ी कांग्रेस की मुश्किलें, महादेव एप में छत्‍तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल के खिलाफ FIR दर्ज सतगुरू कबीर संत समागम समारोह दामाखेड़ा पहुंच कर विधायक इन्द्र साव ने लिया आशीर्वाद विधायक इन्द्र साव ने विधायक मद से लाखों के सी.सी. रोड निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन भाटापारा में बड़ी कार्यवाही 16 बदमाशों को गिरफ़्तार किया गया है, जिसमें से 04 स्थायी वारंटी, 03 गिरफ़्तारी वारंट के साथ अवैध रूप से शराब बिक्री करने व... अवैध शराब बिक्री को लेकर विधायक ने किया नेशनल हाईवे में चक्काजाम अधिकारीयो के आश्वासन पर चक्का जाम स्थगित करीबन 1 घंटा नेशनल हाईवे रहा बाधित।

छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता युद्धवीर सिंह जूदेव का निधन

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड नेता युद्धवीर सिंह जूदेव का निधन हो गया है। विगत एक महीनें से लीवर संक्रमण की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। बैंगलुरू के एस्टर हास्पिटलमें उन्होंने आखिरी सांस ली। मिली जानकारी के मुताबिक वे दिल्ली के इंस्टिट्यूट आफ लीवर एंड बिलिअरी साइंसेस में 15 दिनों से भर्ती थे। लेकिन स्थिति में सुधार नहीं होने के बाद उन्हें बेंगलुरू में ले जाया गया

स्वास्थ्य खराब होने पर प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय समेत कई आला नेता दिल्ली भी उनसे हालचाल पूछने गए थे। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी डाक्टरों से चर्चा कर बेहतर इलाज के निर्देश भी दिए थे। स्व.दिलीप सिंह जूदेव के बेटे युद्धवीर सिंह जूदेव चंद्रपुर से लगातार दो बार विधायक रहे हैं, हालिया चुनाव में उनकी जगह उनकी पत्नी संयोगिता सिंह जूदेव को टिकट दी गई थी लेकिन भाजपा यह सीट हार गई थी। उनके निधन से शोक की लहर है।

कल होगा अंतिम संस्कार

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को जशपुर में किया जाएगा। समर्थकों में छोटू बाबा के नाम से लोक प्रिय युद्धवीर सिंह जूदेव ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत जिला पंचायत जशपुर के उपाध्यक्ष के रूप में की थी। जांजगीर जिले के चंद्रपुर विधान सभा सीट से विधायक और डा रमन सिंह मंत्री मंडल में संसदीय सचिव और छग बेवरेजेज कारपोरेशन के अध्यक्ष पद पर भी रहे। पूर्व सांसद रणविजय सिंह जूदेव ने शोक जताया है और इसे पूरे प्रदेश के लिए बेहद दुःखद बताया है।सांसद गोमती साय ने कहा एक युग का अंत हो गया। जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनी भगत ने कहा हमने युवा नेतृत्व खो दिया।