ब्रेकिंग
विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ किया

पिता की सीट पर टिकट के लिए लड़ रहे थे दो भाई! भाजपा ने रेगांव से प्रतिमा बागरी को दे दिया टिकट

सतना: मध्य प्रदेश की रेगांव सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा ने प्रतिमा बागरी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। लंबे समय से महिला मोर्चा में एक्टिव रही प्रतिमा बागरी जिला भाजपा में महामंत्री हैं। उनके परिवार से कोई राजनीतिक बैकग्राउंड नहीं है। वे ज्यादा सोशल मीडिया में एक्टिव रहती हैं। बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक जुगुल किशोर बागरी के पुत्र पुष्पराज बागरी और देवराज बागरी के बीच टिकट को लेकर खींचतान चल रही थी। इनमें से पुष्पराज बागरी का नाम पैनल में था लेकिन पार्टी ने नए चेहरे प्रतिमा बागरी पर भरोसा जताया और कांग्रेस की कल्पना वर्मा के मुकाबले मैदान में उतारा।

कौन है प्रतिमा बागरी…
33 वर्षीय प्रतिमा बागरी ने बीए एलएलबी किया है। वे लंबे समय से महिला मोर्चा की महामंत्री रही हैं। इन दिनों वे सतना जिला संगठन महामंत्री हैं। उनके पिता जय प्रताप बागरी व माता कमलेश बागरी दोनों एक ही कार्यकाल में पंचायत सदस्य रहे हैं।

पूर्व विधायक के बेटों में पारिवारिक कलह!
सूत्रों की माने तो रैगांव विधानसभा उपचुनाव के लिए टिकट की दावेदारी को लेकर दिवंगत विधायक जुगुलकिशोर बागरी के दोनों बेटों में टकरार चल रही थी। दरअसल जुगुलकिशोर बागरी के जीवित रहते ही पुष्पराज बागरी उनके राजनीतिक वारिस के तौर पर काम कर रहे थे और विधायकी से जुड़े ज्यादातर काम वही देख भी रहे थे। लेकिन जुगुल के निधन के बाद परिवार में मतभेद की स्थिति बनने लगी। नतीजन जुगुलकिशोर बागरी के छोटे बेटे देवराज ने भी अपनी पत्नी वंदना के नाम पर दावेदारी जताने लगे। लेकिन इसी बीच वंदना का जाति प्रमाण पत्र निरस्त हो गया। इसके बाद स्थितियां और बिगड़ गई। देवराज का यह मानना था कि इसके पीछे उनके अपने भाई पुष्पराज का हाथ रहा। हालांकि हाइकोर्ट से राहत मिलने पर मामला शांत हो गया। लेकिन दोनों के बीच की खाईं कम नहीं हो सकी। आधी अधूरी कसर सीएम की जनदर्शन यात्रा के दौरान पूरी हो गई जब देवराज ने अपनी पत्नी के साथ हर जगह मौजूद रहकर खुद को सशक्त दावेदार के रूप में प्रस्तुत किया। दोनों भाईयों के बीच के फासले बढ़ते गए और भाजपा के लिए रास्ता मुश्किल हो गया। इसके बाद पार्टी ने इनसे किनारा करके महिला उम्मीदवार प्रतिमा बागरी को टिकट दे दिया।