ब्रेकिंग
विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ किया

पूरे महाराष्ट्र में लॉकडाउन लगाने की चेतावनी, जानें कहां-कहां लौटा लॉकडाउन-नाइट कर्फ्यू

मुंबई।  महाराष्ट्र में एक बार फिर से कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। इससे देश  में एक बार फिर से कोरोना संकट गहराता जा रहा है। महाराष्ट्र में कल एक दिन में करीब 16 हजार नए कोरोना मामले सामने आए जिससे हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं। इस बीच, महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे सरकार ने लॉकडाउन को लेकर आखिरी चेतावनी दी है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कोविड-19 दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने को कहा है।

राज्य सरकार ने चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि राज्य सरकार को लॉकडाउन जैसे कठोर उपायों को लागू करने के लिए मजबूर नहीं करें। बता दें कि महाराष्ट्र के नागपुर, अकोला और औरंगाबाद समेत कई इलाकों में लॉकडाउन लागू है। अगर कोरोना के मामले ऐसे ही बढ़ते रहे और लापरवाहियां सामने आती रहीं तो उद्धव सरकार महाराष्ट्र के अन्य जगहों पर भी लॉकडाउन का ऐलान कर सकती है।

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मामले

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इनमें सर्वाधिक मामले  महाराष्ट्र में सामने आए हैं। महाराष्ट्र और केरल के साथ ही अब पंजाब, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु में भी मामले बढ़ने लगे हैं। महाराष्ट्र में तो 16 हजार के करीब नए मामले मिले हैं। महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस के 15,602 नये मामले दर्ज किये गए जिससे मामलों की संख्या बढ़कर 22,97,793 पर पहुंच गई जबकि इस महामारी से 88 और मरीजों की मौत से यहां कुल मौत का आंकड़ा 52,811 हो गया है।

महाराष्ट्र में फिर लौटा लॉकडाउन, नाइट कर्फ्यू लगाया गया

महाराष्ट्र में एक बार फिर से कोरोना वायरस लॉकडाउन लौट आया है। फिलहाल, नागपुर, अकोला और परभनी में लॉकडाउन है। वहीं औरंगाबाद में वीकेंड लॉकडाउन लगाया गया है। इसके अलावा पुणे में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। 

इन जिलों में सख्‍त पाबंदियां

अमरावती, नासिक, ठाणे, औरंगाबाद समेत कई जिलों में स्‍कूल बंद हैं। साथ ही इन जिलों में सख्‍त पाबंदियां लगाई गई हैं। मुंबई में मास्‍क नहीं पहनने वालों पर सख्‍ती बढ़ाई गई है।