ब्रेकिंग
भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ किया थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा भाटापारा क्षेत्र निवासरत एक बडे मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया गया पर्दाफाश मोटरसाइकिल चोर गिरोह के एक अपचारी बालक स... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:-विकास उपाध्याय क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को जिताया है,उसी प्रका...

राम मंदिर निर्माण के चंदा वसूली में गड़बड़ी की शिकायत, भाजपा नेता के खिलाफ केस दर्ज

रायपुर। रामजन्मभूमि मंदिर निर्माण के चंदा कलेक्शन में गड़बड़ी सामने आई है। मंदिरहसौद इलाके की महिलाओं ने थाने में शिकायत कर आरोप लगाया है कि 10 रुपए वाले कूपन पर 50 और 100 रुपए की वसूली की गई है। महिलाओं ने मंदिर हसौद भाजपा मंडल के अध्यक्ष कृष्ण वर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

मंदिर हसौद थाना पुलिस ने बताया कि राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण में 10 रुपय की रसीद पर लोगों से 50 और 100 रुपए चंदा लिया गया है। जिसके विरोध में मुंगेसर गांव से महिलाएं और पुरुष शिकायत कराने पहुंची थी।

महिलाओं की शिकायत है कि भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्णा वर्मा और उसके साथी संतोष वर्मा ने इनके साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी भी दी है।

शिकायत मिलते ही थाना मंदिर हसौद में आरोपित कृष्णा वर्मा और संतोष वर्मा के खिलाफ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी की धारा 294, 506 और 34 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।