ब्रेकिंग
भाटापारा नगर ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया, अभिषेक उपाध्याय को सर्व सम्मती से अध्यक्ष मनोनीत किया गया ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल

सनराइजर्स हैदराबाद के पूर्व कप्तान डेविड वार्नर को IPL मेगा ऑक्शन में मिल सकती है बड़ी रकम

सनराइजर्स हैदराबाद के पूर्व कप्तान डेविड वॉर्नर पर इस बार सबकी नजरें होंगी। वॉर्नर के लिए पिछला सीजन निराशाजनक रहा था। उन्हें आठ मैचों में ही खेलने का मौका मिला था। इस दौरान उनके बल्ले से 195 रन निकले थे। इस समय वार्नर खराब फॉर्म से जूझ रहे थे, लेकिन अब वो लय में लौट चुके हैं। वार्नर आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विदेशी खिलाड़ी हैं। 2016 में उन्होंने अपनी कप्तानी में हैदराबाद के चैंपियन बनाया था।
मेगा ऑक्शन के लिए वार्नर ने अपना बेस प्राइस दो करोड़ रुपये रखा है, लेकिन उन पर 10 करोड़ से ज्यादा की बोली लगना तय है। खासकर कोलकाता, पंजाब और बैंगलोर की टीम उन पर दिल खोलकर पैसा लुटाना चाहेंगी। वार्नर मार्की खिलाड़ियों में शामिल हैं और इस लिस्ट के खिलाड़ियों पर हमेशा बड़ी बोली लगती है। मार्की खिलाड़ी वह खिलाड़ी होते हैं, जिन पर ऑक्शन के दौरान सबसे पहले बोली लगाई जाती है। ये खिलाड़ी वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय होते हैं और अधिकतर टीमें इन्हें खरीदना चाहती हैं। आमतौर पर ये खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी बड़ा नाम बना चुके होते हैं। आमतौर पर मार्की खिलाड़ियों के ऊपर बड़ी बोली लगती है और नीलामी का सबसे महंगा खिलाड़ी भी इन्हीं में से कोई एक होता है। डेविड वार्नर 2010 से आईपीएल खेल रहे हैं। उन्होंने 150 आईपीएल मैचों में 41.59 के औसत से 5449 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 139.96 का रहा है।