ब्रेकिंग
भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ किया थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा भाटापारा क्षेत्र निवासरत एक बडे मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया गया पर्दाफाश मोटरसाइकिल चोर गिरोह के एक अपचारी बालक स... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:-विकास उपाध्याय क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को जिताया है,उसी प्रका...

ड्यूटी से घर लौट रहा था आरक्षक, वाहन की ठोकर से हुआ घायल

बिलासपुर।  ड्यूटी करने के बाद अपने घर जा रहे आरक्षक को तेज रफ्तार वाहन ने चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें उपचार के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले में अपराध दर्ज कर जांच कर रही है। मोहित राम डाहिरे पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पोस्टिंग पुलिस लाइन में है। घटना बीते 6 मार्च की रात 9.30 बजे की है। रात में वे ड्यूटी कर तिफरा स्थित अपने घर जाने के लिए निकले थे।

अभी आरक्षक डाहिरे महाराणा प्रताप चौक के पाास पहुंचे थे। उसी समय तेज रफ्तार वाहन के चालक ने लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए उन्हें पीछे से ठोकर मार दिया। इस हादसे में आरक्षक बाइक सहित गिर गए। सिर में गंभीर चोट लगने से आरक्षक बेहोश हो गए। इस घटना के बाद आसपास के लोगों ने उन्हें इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया। साथ ही इस हादसे की खबर मोबाइल के जरिए आरक्षक के बेटे सुरेंद्र कुमार डाहिरे को दी

खबर मिलते ही सुरेंद्र तत्काल सिम्स पहुंच गया। आरक्षक का सिम्स में प्राथमिक उपचार के बाद निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। इधर, बाद में इस हादसे की सूचना सिविल लाइन थाने में दी गई। पुलिस ने आरोपित वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

मोबाइल से स्वजन को मिली खबर

इस घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई थी। इस दौरान खून से लथपथ आरक्षक बेहोश पड़ा था। युवकों ने आरक्षक की पहचान होने के बाद उनके मोबाइल के जरिए स्वजनों से संपर्क किया। फिर उसे उपचार के लिए सिम्स ले जाने की सूचना दी।