ब्रेकिंग
विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ किया

दो दिन बाद मध्य प्रदेश के कुछ हिस्‍सों में चल सकती है लू

भोपाल। रविवार को एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उससे लगे पाकिस्तान पर सक्रिय हो गया है। उसके प्रभाव से उत्तर-पश्चिमी राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बन गया है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इन दो सिस्टम के प्रभाव से हवाओं का रुख बदलेगा। इससे सोमवार से अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने लगेगी। सात अप्रैल यानी बुधवार से मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में लू चलने के भी आसार बन सकते हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो कि सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 41 डिग्री सेल्सियस खंडवा, होशंगाबाद और रतलाम में दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उससे लगे पाकिस्तान पर सक्रिय है। ऊपरी हवा के चक्रवात में बना यह सिस्टम उत्तर भारत की तरफ बढ़ रहा है। इसके असर से उत्तर-पश्चिमी राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बन गया है। इस वजह से अब हवा के रुख में बदलाव होगा।

दक्षिणी और पश्चिमी हवाएं चलने से सोमवार से ही राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने लगेगी। उधर मंगलवार को एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ भी उत्तर भारत की तरफ बढ़ेगा। इस वजह से सात अप्रैल से गर्मी के तेवर तीखे होने लगेंगे। इस दौरान जबलपुर, शहडोल, होशंगाबाद, उज्जैन संभाग के जिलों में कहीं-कहीं लू भी चल सकती है। हालांकि गर्मी के तेवर सिर्फ दो दिन ही तीखे रहेंगे। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत से आगे बढ़ते ही अधिकतम तापमान में फिर गिरावट का दौर शुरू होने लगेगा।