ब्रेकिंग
विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ किया

-130 डिग्री फारेनहाइट के तापमान में हेलीकॉप्‍टर इंजेंविनिटी ने मंगल पर गुजारी पहली रात, रचेगा एक और इतिहास

नई दिल्‍ली। नासा लगातार लाल ग्रह पर लगातार इतिहास रच रहा है। पहले मार्स रोवर को मंगल के खतरनाक जेजीरो क्रेटर पर सफलतापूर्वक उतारकर नासा ने इतिहास रचा था। ऐसा इसलिए क्‍योंकि यहां पर बड़े-बड़े पत्‍थर और चट्टान मौजूद हैं, जिसकी वजह से यहां पर उतरना आसान नहीं था। इसके बाद रोवर मार्स रोवर प‍रसिवरेंस ने मंगल के जेजीरो क्रेटर की फोटो खींचकर दूसरा इतिहास रचा था। फिर मार्स रोवर लाल ग्रह की सतह पर चलकर एक बार इतिहास रचा था। अब यही सिलसिला आगे भी चलने वाला है।

दरअसल, नासा को उस वक्‍त का इंतजार है जब उसका बनाया हेलीकॉप्‍टर मंगल की सतह के ऊपर उड़ान भरेगा। नासा का हेलीकॉप्‍टर इंजेंविनिटी इतिहास रचने के काफी करीब पहुंच चुका है। यदि सब कुछ सही रहा तो 8 अप्रैल 2021 को नासा का ये हेलीकॉप्‍टर लाल ग्रह की धूल भरी सतह से उड़ान भरेगा और चक्‍कर लगाएगा। इस दौरान ये हेलीकॉप्‍टर मार्स रोवर के साथ एक केबल से जुड़ा रहेगा। रोवर की निगाह हेलीकॉप्‍टर पर लगी रहेगी।

नासा की दी गई जानकारी के मुताबिक उसका ये हेलीकॉप्‍टर रोवर से बाहर आ चुका है और अपने पांव पर खड़ा हुआ है। नासा ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। इतना ही नहीं नासा के इस छोटे से हेलीकॉप्‍टर ने मंगल पर सबसे बड़ा टेस्‍ट भी पास कर लिया है। नासा के मुताबिक मंगल ग्रह पर इंजेंविनिटी हेलीकॉप्‍टर ने -130 डिग्री फारेनहाइट (-90 डिग्री सेल्सियस) के जमा देने वाले में तापमान खुले आसमान के नीचे रात गुजारी। ये एक ऐसा पड़ाव था जिसको लेकर नासा के वैज्ञानिक काफी घबरा रहे थे। नासा ने ट्वीट कर बताया है कि इंजेंविनिटी ने मंगल ग्रह की सर्द रात गुजार कर मील का पत्‍थर स्‍थापित किया है। हेलीकॉप्‍टर पूरी तरह से ठीक है और उसकी आवाज आ रही है।

आपको बता दें कि नासा को अब तक इससे पहले इस बात का डर सता रहा था कि मंगल का रात में हाड जमा देने वाला तापमान हेलीकॉप्‍टर को नुकसान पहुंंचा सकता है, जो कि नहीं हुआ है। इससे वैज्ञानिकों ने राहत की सांस ली है। गौरतलब है कि मंगल पर दिन और रात के तापमान में काफी अंतर होता है। ि‍दिन में जहां मंगल पर भीषण गर्मी होती है वहीं रात में वो बेहद ठंडा हो जाता है। नासा का ये हेलीकॉप्‍टर के 10 सेंटीमीटर बड़ा है। 4 अप्रैल 2021 को इसे मंगल की सतह पर उतारा गया था। तब नासा ने ट्वीट किया था कि धरती से 471 मिलियन किमी का सफर तय कर हेलीकॉप्‍टर इंजेंविनिटी को मंगल की सतह पर उतार दिया गया है। इससे एक दिन पहले किए गए ट्वीट में ये हेलीकॉप्‍टर रोवर के नीचे दिखाई दे रहा था।

आपको यहां पर ये भी बता दें कि नासा इस हेलीकॉप्‍टर की उड़ान सफलतापूर्वक पूरी होने के बाद सवाल-जवाब का सिलसिला भी रखेगा, जिसमें कोई भी नासा के वैज्ञानिकों से इसको लेकर सवाल पूछ सकेगा। इन सवालों के जवाब एक्‍सपर्ट देंगे। नासा ने लोगों से ये भी पूछा है कि वो इस पड़ाव के बाद नासा से क्‍या उम्‍मीद रखते हैं।