ब्रेकिंग
विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ किया थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा भाटापारा क्षेत्र निवासरत एक बडे मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया गया पर्दाफाश मोटरसाइकिल चोर गिरोह के एक अपचारी बालक स...

गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय की सुरक्षा के नाम पर गबन, जुर्म दर्ज

बिलासपुर। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में सुरक्षाकर्मियों के नाम पर भविष्य निधि, राज्य स्वस्थ्य बीमा व एडवांस के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। सुरक्षाकर्मी की शिकायत पर पुलिस ने निजी सुरक्षा कंपनी के संचालक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। कोनी पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है।

मुंगेली जिले के जरहागांव क्षेत्र अंतर्गत बिरगहनी निवासी संजय कुमार पाटले ने अपनी शिकायत में बताया कि वह 2016 से विश्वविद्यालय में सुरक्षाकर्मी का काम कर रहा है। सुरक्षा का ठेका विश्वविद्यालय की ओर से आइडिया इंक मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया है। कंपनी की ओर से उन्हें 10 हजार 500 मासिक वेतन बैंक खाते के माध्यम से दिया जाता है। वही भविष्य निधि व स्वास्थ्य बीमा की कटौती कभी-कभी होती है। कई बार यह कटौती नहीं भी होती।
कंपनी में उनके साथ 300 अन्य युवक भी काम करते हैं। कंपनी की ओर से उन्हें नियुक्ति पत्र व मासिक वेतन पर्ची भी नहीं दिया जाता है। संजय पाटले व उनके साथियों ने इसकी शिकायत विश्वविद्यालय प्रशासन व कंपनी के संचालकों से की थी। इसी बीच कंपनी में नए संचालक अनिल कुमार बघेल की नियुक्ति की गई। सुरक्षाकर्मी संजय व उसके साथी वेतन व अन्य समस्याओं को लेकर नए संचालक अनिल कुमार से मिले। इस पर नए संचालक ने उन्हें बताया कि उनके नाम पर हजारों रुपए एडवांस लिए गए हैं।
साथ ही उनके वेतन से पीएफ की राशि भी नियमित रूप से काटी जा रहे हैं। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों को यह भी पता चला कि भविष्य निधि व ईएसआईसी की राशि में भी घोटाला किया गया है। नए संचालक ने उनके नाम पर निकाले गए अग्रिम राशि का रजिस्टर भी दिखाया। जिसमें सुरक्षाकर्मियों के फर्जी हस्ताक्षर थे। संजय ने इसकी शिकायत विश्वविद्यालय प्रशासन से की। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा इस पर कोई कार्रवाई नहीं करने पर उन्होंने कोनी थाने में शिकायत की। सुरक्षाकर्मी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित निदेशक मानव पाल व मनोज मिश्रा के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।

कर्मचारियों का साथ देने पर ने संचालक को भी निकाला
सुरक्षाकर्मी संजयपाटले ने बताया कि संचालक अनिल कुमार बघेल उनका साथ देने लगे थे। इसे कारण फर्जी दस्तावेज तैयार कर संचालक अनिल कुमार बघेल को काम से निकाल दिया गया। अनिल कुमार बघेल ने सुरक्षाकर्मियों को बताया कि फर्जी दस्तावेज के सहारे उन्हें नौकरी से निकाला गया है। उन्होंने कभी इस्तीफा नहीं दिया है।