ब्रेकिंग
भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ किया थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा भाटापारा क्षेत्र निवासरत एक बडे मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया गया पर्दाफाश मोटरसाइकिल चोर गिरोह के एक अपचारी बालक स... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:-विकास उपाध्याय क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को जिताया है,उसी प्रका... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:_विकास उपाध्याय। क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को भारी मतों से जिता... रायपुर के कांग्रेस भवन में भाटापारा विधायक इन्द्र साव का जन्मदिवस मनाया गया लोकसभा चुनाव से पहले बढ़ी कांग्रेस की मुश्किलें, महादेव एप में छत्‍तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल के खिलाफ FIR दर्ज सतगुरू कबीर संत समागम समारोह दामाखेड़ा पहुंच कर विधायक इन्द्र साव ने लिया आशीर्वाद विधायक इन्द्र साव ने विधायक मद से लाखों के सी.सी. रोड निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन भाटापारा में बड़ी कार्यवाही 16 बदमाशों को गिरफ़्तार किया गया है, जिसमें से 04 स्थायी वारंटी, 03 गिरफ़्तारी वारंट के साथ अवैध रूप से शराब बिक्री करने व... अवैध शराब बिक्री को लेकर विधायक ने किया नेशनल हाईवे में चक्काजाम अधिकारीयो के आश्वासन पर चक्का जाम स्थगित करीबन 1 घंटा नेशनल हाईवे रहा बाधित।

पति के दोस्त ने महिला को अगवा कर किया दुष्कर्म, प्रकरण दर्ज

भोपाल। ऐशबाग इलाके में एक 22 वर्षीय विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित उसके पति का दोस्त है। उसने महिला को डरा-धमकाकर पांच माह पहले दुष्कर्म किया था और बाद में वह उसे अपने साथ मुंबई व अन्‍य जगहों पर ले गया था। कुछ दिन पहले महिला उसके चंगुल से छूटकर अपने घर वापस पहुंची। आरोपित के खिलाफ महिला ने थाने में पहुंचकर केस दर्ज कराया। पुलिस आरोपित की तलाश में लगी है।

ऐशबाग पुलिस के अनुसार 22 वर्षीय महिला अपने परिवार के साथ इलाके में रहती है। उसका पति निजी काम करता है। उसके घर पर उसके पति के दोस्त वसीम अली का आना-जाना था। पति का दोस्‍त होने के नाते महिला भी उससे बातचीत कर लिया करती थी। इसी दौरान आरोपित पांच नवंबर 2020 को महिला के घर पहुंचा। महिला उस वक्‍त घर में अकेली थी। आरोपित ने महिला को डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया। आरोपित ने महिला को धमकाया कि अगर घटना के बारे में किसी को बताया तो वह उसके बच्चे को मार देगा। बाद में आरोपित की हिम्मत इतनी बढ़ गई कि वह महिला को अपने साथ मुंबई, अजमेर और महू ले गया। जहां पर आरोपित ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। अभी कुछ दिन पहले महिला आरोपित के चंगुल से छूटकर अपने पति के पास पहुंची और पूरा घटनाक्रम बताया। इसके बाद महिला ने अपने पति के साथ ऐशबाग थाने पहुंचकर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोपित फ‍िलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस सरगर्मी से उसकी तलाश में जुटी है।