ब्रेकिंग
भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ किया थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा भाटापारा क्षेत्र निवासरत एक बडे मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया गया पर्दाफाश मोटरसाइकिल चोर गिरोह के एक अपचारी बालक स... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:-विकास उपाध्याय क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को जिताया है,उसी प्रका...

ग्वालियर में सूर्य काे अर्घ्य देकर किया नव संवत्सर का स्वागत

ग्वालियर। जलविहार में शहरवासियाें ने परंपरागत तरीके से सूर्य काे अर्घ्य देकर नव संवत्सर का स्वागत किया। इस माैके पर सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी सहित अन्य लाेग माैजूद थे। हालांकि काेराेना संकट काे देखते हुए इस बार बैसाखी, रमजान, गुड़ी पड़वा और चेटीचंड पर्व शहरवासी भव्यता से नहीं मना सकेंगे। प्रशासन के आदेशानुसार त्योहार की शुभकामनाएं लोग एक-दूसरे को सुरक्षित शारीरिक दूरी के साथ दे सकेंगे। वहीं मंदिर, गुरुद्वारा, मस्जिद आदि धार्मिक जगहों पर भी पाबंदियों के साथ ही पर्व मनाए जाएंगे, क्योंकि सालभर के त्योहारों में कोरोना ने भंग घोल दी है। इसलिए एक-दूसरे को गले मिलकर या मिठाई खिलाकर नहीं बल्कि सुरक्षित शारीरिक दूरी का ख्याल रखते हुए हाथ जोड़कर ही बाधाईयां दे सकेंगे। सभी धर्म के धर्म-गुरुओं ने कोरोना संक्रमण से बचाव करते हुए पर्व मनाने की शहरवासियों से अपील की है।

कीर्तन दरबार लगाः बैसाखी पर फूलबाग स्थित गुरुद्वारे पर कीर्तन दरबार लगा। इससे पहले अखंड पाठ के साथ भोग लगाया गया। उसका प्रसाद स्वरूप वितरण भी किया गया। सुबह 9.30 बजे अखंड पाठ की शुरुआत हुई। जिसके बाद सुबह 10.30 बजे कीर्तन दरबार लगाया गया। गुरुद्वारे में मत्था टेकने पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को दो गज की दूरी के साथ बैठाया गया। वहीं गुरुद्वारे में गोले बनाए गए हैं, जिससे सुरक्षित शारीरिक दूरी का पालन भी कराया गया। वहीं प्रवेश द्वार पर मास्क वितरित किए गए। साथ ही सैनिटाइज भी किया गया।

फोन पर ही अपनों को दी गुड़ी पड़वा की बधाईयांः मराठी समाज ने गुड़ी पड़वा का त्योहार परिवारजनों के साथ मनाया। सूर्य के सामने गुड़ी कपड़े के साथ बांधी गई। उसके ऊपर चांदी का गिलास या लोटा लगाया गया। फूलमाला पहनाकर महिलाआें ने पूजा की। यह त्योहार परिवार के साथ ही लोग मनाते हैं, लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण की वजह से एक-दूसरे के घर न जाते हुए फोन पर ही बधाईयां दी।

चेटीचंड पर स्टॉल लगाकर नहीं होगा प्रसाद वितरण

सिंधी समाज का मुख्य पर्व भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव चेटीचंड भी बनाया जाएगा। सिंध नवयुवक सामाजिक सुरक्षा मंडल के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि हर साल श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण के लिए स्टॉल लगाए जाते थे, लेकिन इस बार कोरोना संकट को देखते हुए स्टॉल न लगाते हुए घर-घर जाकर प्रसाद दिया जाएगा।