ब्रेकिंग
विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ किया थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा भाटापारा क्षेत्र निवासरत एक बडे मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया गया पर्दाफाश मोटरसाइकिल चोर गिरोह के एक अपचारी बालक स...

पति की गैरमौजूदगी में महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। पति की गैरमौजूदगी का फायदा उठाते हुए युवक ने घर में घुसकर धमकी देते हुए महिला से दुष्कर्म किया। पति के लौटने पर युवक वहां से भाग निकला। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

सकरी थाना प्रभारी सागर पाठक ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाली महिला ने दुष्कर्म की शिकायत की है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि रविवार की रात नौ बजे वह घर में थी। इस दौरान उसका पति अस्पताल में भर्ती अपने रिश्तेदार के लिए भोजन पहुंचाने गया था।

इसी बीच सतनाम नगर अमेरी में रहने वाला दिलेश्वर घृतलहरे(31 वर्ष) घर में घुस गया। उसने अकेली महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला के विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी। इसी बीच महिला का पति घर पहुंच गया। इस पर युवक उसके पति को धक्का देकर वहां से भाग निकला। महिला ने घटना के संबंध में पति को जानकारी दी। इसके बाद महिला ने पति के साथ थाने पहुंचकर घटना की शिकायत की।

फरार होने की तैयारी में था युवक

घटना के बाद युवक भागकर अपने घर पहुंच गया था। पति के पहुंचने पर महिला ने अपनी आपबीती उसे बताई। इसके बाद पति के साथ थाने पहुंचकर घटना की शिकायत की। महिला संबंधी अपराध पर पुलिस ने सक्रियता से जुर्म दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी। इस दौरान वह अपने घर से फरार होने की तैयारी में था। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित को न्यायालय में पेश किया है।