ब्रेकिंग
विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ किया

जल्द लॉन्च होंगे नए सैमसंग फोल्डेबल फोन और वॉच

फोल्डेबल फोन खरीदने का प्लान है, तो बस थोड़ा इंतजार और करिए, जल्द ही सैमसंग के नए फोल्डेबल फोन और स्मार्टवॉच भारत में डेब्यू कर सकते हैं। हाल ही में, सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 4, गैलेक्सी जेड फ्लिप 4 और गैलेक्सी वॉच 5 को कथित तौर पर ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है, जो यह हिंट देता है कि यह डिवाइस जल्द ही भारत में लॉन्च होंगे। कथित लिस्टिंग से इन गैलेक्सी डिवाइसेस की बैटरी के मॉडल नंबर का पता चलता है। हालांकि, यह इन डिवाइसेस के बारे में किसी अन्य जानकारी के बारे में खुलासा नहीं करता है। हाल की अफवाहों ने सुझाव दिया है कि गैलेक्सी जेड फोल्ड 4 को पीछे की तरफ 108-मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर से लैस किया जा सकता है।

91मोबाइल्स की रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 4 की बैटरी का मॉडल नंबर EB-BF936A और EB-BF937A है। गैलेक्सी Z फ्लिप 4 बैटरी का मॉडल नंबर EB-BF721A, EB-BF722A और EB-BF723A है। इसके अलावा, गैलेक्सी वॉच 5 बैटरी को कथित तौर पर EB-BR910A, EB-BR925A और EB-BR900A के रूप में लिस्ट किया गया है। यह नई जानकारी भारत में इन डिवाइसेस के जल्द आने का संकेत दे सकती है। दक्षिण कोरियाई टेक दिग्गज ने पहले भारत में गैलेक्सी जेड फोल्ड 3, गैलेक्सी जेड फ्लिप 3 और गैलेक्सी वॉच 4 को जारी किया था।