ब्रेकिंग
भाटापारा नगर ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया, अभिषेक उपाध्याय को सर्व सम्मती से अध्यक्ष मनोनीत किया गया ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल

दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को अस्पताल से मिली छुट्टी

दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को टाइफाइड के उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। फ्रेंचाइजी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि 22 साल के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी को इस महीने की शुरुआत में तेज बुखार के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पृथ्वी ने दिल्ली कैपिटल्स की ओर से पिछला मुकाबला एक मई को लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ खेला था और तब से वह टीम के तीन मुकाबलों में नहीं खेल पाए हैं। पृथ्वी की वापसी से दिल्ली की टीम को मजबूती मिलेगी। उन्होंने स्वयं अस्पताल से इंस्टाग्राम पर लिखा था कि उन्हें जल्द वापसी की उम्मीद है।

दिल्ली कैपिटल्स ने बयान में कहा, ”दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है जहां उनका टाइफाइड का उपचार किया गया।’ फ्रेंचाइजी की चिकित्सा टीम पृथ्वी की हालत पर नजर रख रही है। फ्रेंचाइजी ने कहा, ”पृथ्वी टीम होटल लौट चुके हैं जहां वह अभी उबर रहे हैं और दिल्ली कैपिटल्स की चिकित्सा टीम उनकी हालत पर नजर रखे हुए है।’ पृथ्वी ने मौजूदा आईपीएल सत्र में अब तक नौ मैच में 28.77 के औसत से 259 रन बनाए हैं और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 160 रहा। दिल्ली की टीम अभी 12 मैच में 12 अंक जुटा चुकी है और प्ले आफ में जगह बनाने के लिए अपने अगले दोनों मैच जीतने होंगे।