ब्रेकिंग
भाटापारा नगर ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया, अभिषेक उपाध्याय को सर्व सम्मती से अध्यक्ष मनोनीत किया गया ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल

इलेक्शन सॉन्ग में दिखाई थी मूसेवाला के शव की फोटो; प्रधान वड़िंग बोले- उनके नाम पर वोट न मांगे

चंडीगढ़: सफाई देते कांग्रेस के पंजाब प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग।पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की फोटो इलेक्शन सॉन्ग में इस्तेमाल करने वाली कांग्रेस बैकफुट पर आ गई है। कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग ने इस बारे में सफाई दी। वड़िंग ने कहा कि मूसेवाला किसी एक के नहीं बल्कि सबके सांझें हैं। उनके नाम पर कोई वोट न मांगे।राजा वड़िंग ने संगरूर लोकसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर यह इलेक्शन सॉन्ग जारी किया था। जिसे उन्होंने सरप्राइज बताया था। यह सॉन्ग पंजाब कांग्रेस के ऑफिशियल सोशल मीडिया पेज पर जारी किया गया था।पंजाब कांग्रेस के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से मूसेवाला के शव की फोटो वाला इलेक्शन सॉन्ग जारी किया गया था।यह कहा राजा वड़िंग नेकांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग ने कहा कि दलवीर गोल्डी ने अपना गाना बनाया है। जिसमें सिद्धू मूसेवाला की तस्वीर है। उसमें और भी बहुत सारी फोटो हैं। मैं सिद्धू मूसेवाला का सबसे नजदीकी साथी रहा। उनके जाने के बाद दुनिया से उन्हें बहुत प्यार मिला। इसे किसी एक नजरिए से नहीं देखना चाहिए। यह क्लियर है कि कोई मूसेवाला के नाम पर वोट न मांगे। लोग दुख का इजहार जरूर करें। मूसेवाला का किसी एक व्यक्ति को समर्थन नहीं था। हम उनकी इंसाफ की लड़ाई लड़ते रहेंगे।परिवार ने भी जताया था एतराजसिद्धू मूसेवाला के परिवार ने भी इस पर एतराज जताया था। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपील की थी कोई भी राजनीति के लिए मूसेवाला का इस्तेमाल न करे। वहीं आम आदमी पार्टी के विधायक जसविंदर सिंह ने तो यहां तक कह दिया था कि मूसेवाला खुद मानसा से बुरी तरह हारे। उनके सहारे कांग्रेस क्या कर पाएगी।मूसेवाला के परिवार ने भी उनका नाम राजनीति के लिए इस्तेमाल न करने की अपील की थीमूसेवाला के पिता को चुनाव लड़ाने पर भी लगा था झटकाकांग्रेस और खासकर पंजाब प्रधान राजा वड़िंग को पहले भी झटका लग चुका है। कांग्रेस ने मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को संगरूर सीट से चुनाव लड़ाने का समर्थन किया था। हालांकि बाद में मूसेवाला के पिता ने चुनाव लड़ने से साफ इनकार कर दिया।