ब्रेकिंग
भाटापारा नगर ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया, अभिषेक उपाध्याय को सर्व सम्मती से अध्यक्ष मनोनीत किया गया ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल

किस्मत वाले होते हैं वे लोग जिनकी हथेली में होता M का निशान, ऐसी होती है इनकी लाइफ

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली की कुछ रेखाएं बहुत शुभ फल प्रदान करती हैं तो कुछ अशुभ। हथेली में दिखने वाले छोटे-छोटे निशान भी हमारे जीवन का प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं।

इन रेखाओं और निशानों को भी ग्रहों से जोड़कर देखा जाता है और उनकी स्थिति के आधार पर ही भविष्यवाणी की जाती है। आगे जानिए हथेली में बनने वाले कुछ शुभ चिह्नों के बारे में खास बातें.

किस्मत वालों की हथेली में होता है M का निशान
कुछ लोगों की हथेली में रेखाओं से M का निशान बनता है। ऐसे लोगों को बहुत ही भाग्यशाली माना जाता है। हथेली में M का निशान जीवन रेखा, मस्तक रेखा और भाग्य रेखा को मिलाकर बनता है। ऐसे लोग उच्च स्तर का जीवन जीना पसंद करते हैं और इनके पास धन-दौलत की कोई कमी नहीं होती। इन्हें पैतृक संपत्ति भी मिलती है और ये स्वयं भी काफी पैसा कमाते हैं।

भविष्य को लेकर होते हैं सजग
जिस किसी की हथेली पर M का निशान बना हो तो ऐसा व्यक्ति अपने भविष्य को लेकर काफी सजग रहता है जिस कारण से उसे कार्यों में सफलता मिलने की संभावना ज्यादा होती है। ऐसे लोग बड़े लीडर बनते हैं क्योंकि इनमें नेतृत्व करने की क्षमता जन्मजात होती है। भविष्य में कोई बड़ा राजनीतिक पद हासिल करते हैं। समय के साथ इनकी नेतृत्व क्षमता में वृद्धि भी होती रहती है। लोग इनकी बातों से बहुत जल्दी प्रभावित हो जाते हैं।

कल्पनाशक्ति भी होती है बेहतर
जिन लोगों की हथेली में M का निशान बनता है, उनकी कल्पना शक्ति अन्य लोगों से बहुत अधिक होती है। ऐसे लोग बड़े साहित्यकार, गीतकार, चित्रकार या लेखक हो सकते हैं। अपनी कला के बल पर ही ये लोग देश-विदेश में प्रसिद्धि पाते हैं। ऐसे लोगों का प्रेम विवाह होने की संभावना होती है इनकी अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल रहता है।

बदलाव से नहीं घबराते
जिन लोगों की हथेली में M का निशान बनता है, वे अपने जीवन में होने वाले बदलाव से घबराते नहीं हैं। ये लोग जीवन में आने वाली हर चुनौती को सहजता से स्वीकारते हैं, और उसका सामना करके सफल भी होते हैं। ये अपने ईगो के साथ कभी समझौता नहीं करते भले ही कितनी भी मुश्किलें क्यों न आए। इन्हें समझाना भी बहुत कठिन होता है।