ब्रेकिंग
भाटापारा नगर ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया, अभिषेक उपाध्याय को सर्व सम्मती से अध्यक्ष मनोनीत किया गया ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल

राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा ने पीएम मोदी, राजनाथ से की बात, सोरेन को याद दिलाया वादा 

नई दिल्ली । आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने  पीएम नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से बात की और अपने लिए समर्थन मांगा। अटल बिहारी वाजपेयी और चंद्रशेखर की सरकारों में केंद्रीय मंत्री रहे 84 वर्षीय सिन्हा ने भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से भी संपर्क किया। यशवंत सिन्हा विपक्ष के बड़े नेताओं की मौजूदगी में 27 जून को अपना नामांकन दाखिल करने वाले हैं।
यशवंत सिन्हा ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी फोन किया। सिन्हा ने सोरेन को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) द्वारा राष्ट्रपति चुनाव के लिए संयुक्त विपक्ष के उम्मीदवार को समर्थन देने के वादे की याद दिलाई। इस बात की चर्चा थी कि सिन्हा शुक्रवार को अपने गृह राज्य झारखंड से अपने चुनाव अभियान की शुरुआत करने वाले हैं, लेकिन उन्हें इसे रोकने के लिए मजबूर होना पड़ा। क्योंकि अब सामने आया है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन संथाल समुदाय की द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में झुक रहे हैं। जिनको राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने राष्ट्रपति पद के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है।
इससे पहले एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने भी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) सुप्रीमो शरद पवार और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सहित कई विपक्षी नेताओं को फोन कर अपने लिए समर्थन मांगा था। द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को पीएम मोदी, राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य लोगों की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है।
गौरतलब है कि राष्ट्रपति का चुनाव 18 जुलाई को होगा और नतीजा 21 जुलाई को घोषित किया जाएगा। मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो रहा है। यशवंत सिन्हा और द्रौपदी मुर्मू दोनों को केंद्र की ओर से सुरक्षा मुहैया कराई गई है। सिन्हा को जहां जेड श्रेणी की सुरक्षा दी गई है, वहीं मुर्मू को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी जाएगी।